अगर दिल्ली का सुल्तान बनना है तो, जंग बिना गोली चलाये जीतनी होगी ! डिज़्नी+ हॉटस्टार ने अपने आगामी ड्रामा, हॉटस्टार स्पेशल्स ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। सुल्तान ऑफ दिल्ली : एसेंशन बाय अर्णब रॉय नाम की पुस्तक पर आधारित, इस सीरीज का निर्माण रिलायंस एन्टरटेनमेंट ने किया है और इसके निर्देशक हैं जाने-माने डायरेक्टर मिलन लुथरिया। इसके सह-निर्देशक एवं सह-लेखक सुपर्ण वर्मा हैं। यह सीरीज 13 अक्टूबर 2023 को डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ आपको एक ऐसे सफर पर ले जाने के लिये तैयार है जहां जिंदगी दांव पर लगी है और जीतने के लिये आपको सत्ता की जरूरत होगी।
इस सीरीज में ताहिर राज भसीन, अंजुम शर्मा, दिग्गज अभिनेता विनय पाठक और निशांत दहिया प्रमुख किरदारों को निभाते नजर आयेंगे। वहीं, अनुप्रिया गोयनका, मौनी रॉय, हरलीन सेठी एवं मेहरीन पीरजादा जैसी प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां मुख्य महिला पात्रों को परदे पर साकार करेंगी।
‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ में 60 के दशक के प्राचीन युग को दिखाया गया है। यह अर्जुन भाटिया (ताहिर राज भसीन) की कहानी है, जो दिल्ली के सबसे बड़े आर्म डीलर जगन सेठ (विनय पाठक) के साथ काम करता है। सत्ता के युद्ध में, जिसमें काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है, अर्जुन को बार-बार अपने आस-पास के लोगों द्वारा
ली जा रही परीक्षा का सामना करना पड़ता है। अपनी महत्वाकांक्षाओं और सुल्तान ऑफ दिल्ली बनने के सपने के साथ अर्जुन को विजेता बनकर उभरने के लिये एक ऐसे रास्ते से होकर गुजरना होगा, जहां उसे कोई रोक नहीं सकता और सिर्फ प्रतिशोध से भरा हुआ है।
इस सीरीज के बारे में बात करते हुये, निर्देशक मिलन लुथरिया ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमारे टीज़र को इतना ज्यादा पसंद किया जायेगा। टीज़र देखने के बाद कई लोगों ने कॉल करके मुझसे पूछा कि क्या यह मेरी अगली फिल्म का टीज़र था। मेरी टीम ने और मैंने ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ पर काफी कड़ी मेहनत की है, क्योंकि मैं अपनी पहली वेब सीरीज में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता था। हमारे प्रयासों को लोगों ने सराहा है और ऐसा लग रहा है कि एक अध्याय पूरा हुआ। उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे और इसका भरपूर आनंद उठायेंगे।”
ताहिर राज भसीन ने अपने किरदार और शो के बारे में बात करते हुये कहा, “अर्जुन भाटिया का किरदार निभाना एक रोमांचक एचं चुनौतीपूर्ण सफर रहा है। अर्जुन भाटिया इस सीरीज का एक केन्द्रीय किरदार है, जो कहानी के आगे बढ़ने के विकसित होता जाता है। इस किरदार को निभाना संतोषप्रद और रोमांचक दोनों
ही तरह का अनुभव था। अर्जुन के किरदार ने एक बेहद अलग रूप में बतौर कलाकार अपनी सीमाओं को पार करने में मेरी मदद की है। यह शारीरिक रूप से एक चुनौतीपूर्ण हिस्से, जिसमें स्टंट एवं हथियारों के प्रशिक्षण की जरूरत थी और एक जटिल भावनात्मक सफर के बीच एक निरंतर संतुलन था। इस किरदार का स्क्रिप्ट के अन्य किरदारों के साथ अपना एक अनूठा व्यक्गितगत संबंध है। इस सीरीज के जरिये मैंने अंजुम शर्मा के साथ एक अनूठी दोस्ती का रिश्ता कायम किया, जो बेहद खास था। इस सीरीज में हमारी दोस्ती जय और वीरू के जैसी है और मैं इस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”
अंजुम शर्मा ने अपने किरदार और सीरीज के बारे में बात करते हुये कहा, “डिज़्नी + हॉटस्टार और निर्देशक मिलन लुथरिया के साथ सहयोग करना कई तरह से एक बेमिसाल अनुभव था। मैं अक्सर मिलन से फोन पर बात करता था और शूटिंग से पहले उनके साथ सीन्स का रिहर्सल करता था। बंगाली का रोल करना
हृदयस्पर्शी और जटिल दोनों था। बंगाली एक ऐसा दोस्त है, जिसे निश्चित रूप से आज के जमाने में हर किसी को जरूरत है। शूटिंग के दौरान, अर्जुन एवं बंगाली के बीच दोस्ती के सही ग्राफ का पता लगाना सबसे मुश्किल काम था और इससे ताहिर एवं मुझे दोस्ती का एक रिश्ता बनाने और ऑफ-स्क्रीन भी परस्पर सम्मान
कायम रखने में मदद मिली।”
मौन रॉय ने अपने किरदार के बारे में बताते हुये कहा, “नयनतारा का किरदार निभाना अपने आप में एक अनूठा अनुभव था। वह बाहर से बोल्ड और निडर है, जबकि अंदर से उतनी ही नरमदिल और भावुक है। वह किरदार का एक अनदेखा पहलू है, जो हमेशा प्यार, देखभाल और स्वीकार्यता की तलाश में रहता है। ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ जैसे एक शो और मिलन लुथरिया जैसे निर्देशक के साथ अपना वेब सीरीज डेब्यू करना वाकई में एक अतुलनीय अनुभव था। उस पर डिज़्नी+हॉटस्टार जैसे चैनल पर इसकी स्ट्रीमिंग होना सोने पर सुहागा जैसा है। 60 के दशक का हिस्सा बनकर मुझे बहुत मजा आया और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी मेरा यह कूल साइड पसंद आयेगा।”
‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ के साथ 1960 के दशक की दिल्ली में चलने के लिये हो जाईये तैयार, जिसे 13 अक्टूबर 2023 से सिर्फ डिज़्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जायेगा













Add Comment