एक रोमांचक साझेदारी के रूप में जीआई इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड (जिसका नाम वर्तमान व्यावसायिक माहौल को देखते हुए व्यापारिक गतिविधियों को ज्यादा अच्छे से दिखाने और अपनी ब्रांड इक्विटी को बढ़ाने के लिए नाम बदलकर ‘टीमो प्रोडक्शंस एचक्यू लिमिटेड’ किया जा रहा है) ने प्रतिभाशाली और जानी मानी भारतीय लेखिका, डायरेक्टर और फिल्म प्रोडूसर सुश्री श्रुति अनिंदिता वर्मा को अपने आगामी प्रोजेक्ट “वृंदावन” के लिए चुना है। यह फिल्म लव, लॉस और सेल्फ डिस्कवरी की एक शानदार यात्रा दिखाएगी जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी।
वृन्दावन मूवी की डायरेक्टर श्रुति अनिंदिता वर्मा ने कहा “मेरे लिए श्री मोहन नादर पहले एक अच्छे मित्र हैं जो वास्तव में भावनाओं को समझते हैं और यह तथ्य है कि उन्होंने इस कहानी पर बहुत काम किया है, उनका यह विश्वास सिनेमा के बारे में बहुत कुछ बताता है। जब वह किसी चीज के लिए दिल से काम करते हैं तो पूरी ताकत लगा देते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि वह मेरे पास ऐसे व्यक्ति हैं जो आपको पूरी आजादी देते हुए भी जरूरत पड़ने पर हमेशा मौजूद रहते हैं।
जीआई इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहन नादर ने कहा “श्रुति एक ऐसी कहानी लेकर आईं जो दिल दहलाने वाली भी है और दिल को छू लेने वाली। वृन्दावन में एक लम्बे अरसे से चली आ रही विधवाओं की यह कहानी है सबको बहुत पसंद आएगी।”













Add Comment