Business Featured

क्रॉम्‍पटन को पीएम कुसुम स्‍कीम का ऑर्डर मिला

भारत के सबसे भरोसेमंद ब्राण्‍ड और पम्‍प्‍स में अग्रणी क्रॉम्‍पटन ग्रीव्‍स कंज्‍यूमर इलेक्ट्रिकल्‍स लिमिटेड को हरियाणा राज्‍य में माननीय पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पम्‍पों का एक महत्‍वपूर्ण काम मिला है। कंपनी को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा और एचएआरईडीए द्वारा 7.5 एचपी और 10 एचपी के सोलर सबमर्सिबल वाटर पम्पिंग सिस्‍टम्‍स की आपूर्ति, स्‍थापन एवं आरंभ का शुरूआती कार्य-आदेश मिला है। यह उपलब्धि एसईसीआई (सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) और एमएनआरई (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय) के नेतृत्‍व में एक व्‍यापक पहल का हिस्‍सा है, जिसका लक्ष्‍य है पूरे भारत में 6.6 लाख पम्‍पों को बदलकर नये कनेक्‍शन लगाना।  

शुद्ध एवं स्‍थायित्‍वपूर्ण ऊर्जा का स्रोत प्रदान करने में आज सौर ऊर्जा की एक महत्‍वपूर्ण भूमिका है, जो पर्यावरण की रक्षा करती है और कार्बन फुटप्रिंट कम करती है। सौरचालित समाधान न केवल ग्रीनहाउस गैसों के उत्‍सर्जन को कम करने में सहायक हैं, बल्कि ऊर्जा के लिये किसानों का खर्च भी काफी कम करते हैं, जो कृषि क्षेत्र और हमारे ग्रह के लिए फायदेमंद है। सौर ऊर्जा के चिरस्थायी प्रभाव को समझकर, क्रॉम्‍पटन ने सौरचालित पम्‍पों की अपनी नई श्रृंखला पेश करते हुए स्‍थायी और ज्‍यादा हरित भविष्‍य की दिशा में कदम बढ़ाया है।  

नवीकरणीय ऊर्जा सेगमेंट में महत्‍वपूर्ण प्रभाव पैदा करने के लक्ष्य के साथ, कंपनी अगले 2 वर्षों में पीएम कुसुम योजना के तहत सौर पम्‍पों की एक बड़ी संख्‍या को स्‍थापित करने की योजना पर काम कर रही है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी ने सम्पूर्ण भारत में फैले व्यापक बिक्री पश्चात सेवा नेटवर्क (आफ्टर सेल्स सर्विस नेटवर्क) और तकनीकी योग्यता वाले चैनल साझीदारों का सहयोग लिया है। इस लक्ष्‍य को अत्‍याधुनिक शोध एवं विकास तथा विनिर्माण सुविधाओं और उत्‍पाद विकास की 5 अवस्‍थाओं वाली एक कठोर प्रक्रिया से हासिल किया जाएगा। इस प्रकार ऊर्जा बचाने में काफी समर्थ और अभिनव सोलर वाटर पम्‍पों की एक बड़ी श्रृंखला मिलेगी। 

इस अवसर पर बात करते हुए, क्रॉम्‍पटन ग्रीव्‍ज कंज्‍यूमर इलेक्ट्रिकल्‍स लिमिटेड के वाईस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड, पम्पस, रजत चोपड़ा ने कहा, ‘’क्रॉम्‍पटन में हमें अपने उपभोक्‍ताओं के जीवन को समृद्ध बनाने वाले नवाचार लाने की अपनी विरासत पर गर्व है। पानी देने और अनिवार्य वस्‍तुओं का अबाध प्रवाह सुनिश्चित करने में पम्‍प एक महत्‍वपूर्ण उपकरण हैं। हमने खुद को आवासीय पम्‍पों के बाजार में अग्रणी के रूप में स्‍थापित किया है, और अब यह उपलब्धि सोलर वाटर पम्‍पों की कैटेगरी में भी अग्रणी के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करेगी। यह रणनैतिक कदम अत्‍याधुनिक एवं स्‍थायित्‍वपूर्ण समाधानों की आपूर्ति के लिये हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है और कृषि कार्यों की आर्थिक सुलभता भी सुनिश्चित करता है। हम बदलाव लाने वाली इस यात्रा का हिस्‍सा बनकर रोमांचित हैं,‍ जिसमें कृषि पम्‍पों के उद्योग में क्रांति लाने के लिए सौर ऊर्जा की क्षमता का भरपूर उपयोग किया जाएगा।‘’

क्रॉम्‍पटन महाराष्‍ट्र, हरियाणा, राजस्‍थान और मध्‍यप्रदेश, इन चार राज्‍यों में निविदा की प्रक्रिया में सक्रिय है। एसईसीआई और एमएनआरई के पर्यवेक्षण में किये गए आरंभिक बुनियादी कार्य का स्वरूप अंतिम कार्यान्वयन चरण के लिए बदल कर सम्बंधित राज्य की नोडल एजेंसी – एचएआरईडीए (हरियाणा), एमईडीए, एमएसईडीसीएल (महाराष्ट्र), एमपीयूवीएनएल (मध्य प्रदेश) और आरएचडीएस, आरयुवीवीएनएल (राजस्थान) हो गया। क्रॉम्‍पटन इस कार्य-आदेश के साथ एचएआरईडीए के साथ अपना परिचालन आरंभ करने के लिये तैयार है, वे राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र और मध्‍यप्रदेश में सार्थक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए समान रूप से तैयार हैं।  

Topics