Business Featured

शेफ संजीव कपूर का कंज्यूमर एजुकेशन कैंपेन शुरू

पाककला की दुनिया में कुछ चीजें अपने विविध उपयोगों, सेहतमंद फायदों और अनोखे स्‍वादों के कारण खास होती हैं। ऐसी ही एक चीज है- एवोकैडो। यह एक हरा, गुदेदार फल है जो कि दुनियाभर में खान-पान के शौकीनों का ध्‍यान खींचता आ रहा है और अब भारत में भी लोकप्रिय हो रहा है।

इस चलन को देखते हुए, जाने-माने शेफ संजीव कपूर ने एक कंज्‍यूमर एजुकेशन कैम्‍पेन शुरू किया है, जिसका नाम है ‘’एवोकैडो की पाठशाला’’। इसकी पेशकश वर्ल्‍ड एवोकैडो ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से की गई है और इसमें संजीव कपूर के सोशल मीडिया हैण्‍डल्‍स पर पाककला के क्षेत्र में एवोकैडो के फायदों के बारे में बताया गया है। इस ऑनलाइन पहल का लक्ष्‍य उपभोक्‍ताओं को एवोकैडो के बारे में बुनियादी जानकारी देना है।  

‘एवोकैडो की पाठशाला’ सीरीज के माध्‍यम से शेफ संजीव कपूर ने एवोकैडो पर महत्‍वपूर्ण जानकारियाँ साझा की हैं जैसे कि एवोकैडो का चुनाव किस तरह किया जाना चाहिये, इसे कैसे काटें और रखें। इसके साथ ही इसमें यह बताया गया है विभिन्‍न भारतीय व्‍यंजनों में उन्‍हें आसानी से कैसे शामिल किया जा सकता है।

शेफ संजीव कपूर ने इस बारे में बताते हुये कहा, ‘’एवोकैडो की पाठशाला  में शामिल होने के लिये तैयार हो जाईये! हमारे द्वारा साझा किये जाने वाले रोचक सुझावों और रेसिपीज को जानिये । हम इस क्रीमी और पोषण से भरपूर सुपरफूड के बारे में आपके जानने के लिये जरूरी हर बात बताएंगे।‘’ 

वर्ल्‍ड एवोकैडो ऑर्गेनाइजेशन के प्रेसिडेंट जै़क बार्ड ने कहा, ‘’भारतीय उपभोक्‍ताओं के साथ एवोकैडो की बात करने के लिये हमें शेफ संजीव कपूर से बेहतर कोई और नहीं मिल सकता था। यह हमारे लिये सम्‍मान की बात है कि उन्‍होंने इस पहल में साथ दिया है। भारत एवोकैडो के लिये सबसे तेजी से बढ़ रहे बाजारों में से एक है और शेफ कपूर के ज्ञान और पहुँच के कारण कई उपभोक्‍ता जानेंगे कि वे अपने रोजाना के आहार में इस बेहद पोषक फल को कैसे शामिल कर सकते हैं।‘’

Topics