रोमांच, ड्रामा और हॉरर… विक्रम भट्ट की फिल्म फ्रैंचाइज़ 1920 इन तीनों का एक बेजोड़ मिश्रण है। एक रहस्यमयी डायरी से उपजने वाली परालौकिक घटनाओं की श्रृंखला देखिये, क्योंकि डिज़्नी+ हॉटस्टार ने आज ‘1920- हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ को रिलीज किया है, जोकि इस फ्रैंचाइज़ की सबसे नई किस्त है और जिसमें अविका गौड़ मुख्य भूमिका निभा रही हैं। कृष्णा भट्ट द्वारा निर्देशित और विक्रम भट्ट प्रोडक्शंस और हाउसफुल मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. द्वारा निर्मित 1920- हॉरर्स ऑफ द हार्ट अभी सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
फिल्म में अविका गौड़ के अलावा बरखा बिष्ट, राहुल देव, केतकी कुलकर्णी, दानिश पंडोर, रूपम भाग, अमित बहल आदि भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए, कृष्णा भट्ट ने कहा, “1920 फ्रैंचाइज़ प्रशंसकों की चहेती पहली हॉरर फिल्म फ्रैंचाइज़ रही है और इसके नये संस्करण 1920- हॉरर्स ऑफ द हार्ट के साथ हमने स्तर को ऊँचा करने की कोशिश की है। अपेक्षाओं पर खरा उतरना एक बड़ी जिम्मेदारी जैसा लगा, लेकिन हमारे पास बेहतरीन कलाकार और तकनीशियन थे, जिन्होंने हमारे लिये काम को आसान बना दिया। अविका गौड़ को टेलीविजन पर काफी पसंद किया गया है और इस फिल्म के साथ हमने उन्हें बिलकुल अलग अवतार में दिखाने की कोशिश की है। अब चूंकि यह फिल्म डिज़्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है, तो ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देख सकेंगे।”
अपनी फिल्म के बारे में अविका गौड़ ने कहा, “मेघना की भूमिका निभाना किसी अनजान जगह गोता लगाने जैसा था और इस भूमिका ने मेरा दायरा बढ़ाया है। मुझे हॉरर का जोनर पसंद है और बीते सालों में इसने काफी विकास किया है। मुझे 1920 फ्रैंचाइज़ की फैन फॉलोइंग का पता था और उसके साथ मिलने वाला प्रेशर भी मैंने महसूस किया, लेकिन मैं चुनौती को संभालने के लिये तैयार थी। महेश भट्ट, विक्रम भट्ट और कृष्णा भट्ट के साथ काम करने का मौका पाकर मैं बहुत आभारी हूँ और यह फिल्म अब डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है और इसलिये यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुँचेगी।”
~ सिर्फ डिज़्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ के साथ दूसरी दुनिया का अनुभव लेने के लिये तैयार हो जाइये~












Add Comment