स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (स्टार एचएफएल), एक बीएसई सूचीबद्ध (बीएसई स्क्रिप कोड BOM : 539017) ग्रामीण केंद्रित रिटेल होम फाइनेंस कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अपनी विकास यात्रा जारी रखी है जो 30 जून, 2023 को समाप्त होने वाली तिमाही के वित्तीय परिणामों में परिलक्षित होती है।
तिमाही के दौरान, स्टार एचएफएल ने लायबिलिटी फ्रैंचाइज़ी द्वारा समर्थित व्यवसाय में मजबूत वृद्धि दर्ज की है जो परिसंपत्ति वृद्धि ( एसेट ग्रोथ) के रूप में प्रशंसनीय है। तिमाही के दौरान एसेट क्वालिटी पैरामीटर्स में भी सुधार हुआ है।
वित्तीय वर्ष की शुरुआत में किए गए इस प्रदर्शन के आधार पर कंपनी को वार्षिक व्यवसाय के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का पूरा विश्वास है।
प्रदर्शन की मुख्य विशेषताएं : AUM और टॉप लाइन नंबर: 30 जून, 2023 तक AUM सालाना 134% बढ़कर 271.62 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही के दौरान कुल आय में वर्ष-दर-वर्ष 99% की वृद्धि हुई। कंपनी ने तिमाही के दौरान वर्ष-दर-वर्ष 26% बढ़ोतरी करते हुए 34.67 करोड़ रुपये का वितरण किया।
बॉटम लाइन ग्रोथ : तिमाही में PBT (पीबीटी) और PAT (पीएटी) ने क्रमशः 121% और 122% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की।
लीडरशिप टीम को किया मजबूत : सीनियर मैनेजमेंट को मजबूत करने के उद्देश्य से स्टार एचएफएल बोर्ड ने हाल ही में सीनियर प्रोफेशनलस श्री कल्पेश दवे को कंपनी के सीईओ और श्री अनूप सक्सेना को सीओओ के रूप में नियुक्त किया गया है। एमडी श्री आशीष जैन और सीएफओ श्री नटेश नारायणन के साथ ये प्रोफेशनलस अब स्टार एचएफएल की तरक्की के इस दौर का नेतृत्व कर रहे हैं।
शुरू की ESOP II योजना : स्टार एचएफएल बोर्ड ने पात्र कर्मचारियों के लिए ESOP II योजना को मंजूरी दी है। यह योजना शेयरधारकों की स्वीकृति और अनुमति के अधीन, स्टार एचएफएल की अपनी यात्रा के दौरान कर्मचारी स्वामित्व वाली और प्रबंधित कंपनी बनने की सोच के अनुरूप है।
लायबिलिटी कॉम्प्लीमेंट्स ग्रोथ : स्टार एचएफएल ने बैंकों, वित्तीय संस्थानों, सामाजिक प्रभाव निधि (सोशल इम्पेक्ट फन्ड ) और एनएचबी के साथ जुड़कर मजबूत लगातार फंडिंग पाइपलाइन विकसित कर रही है।
रिवाइज्ड क्रेडिट रेटिंग : पिछले वित्तीय वर्ष की बिजनेस ग्रोथ और एसेट क्वालिटी को ध्यान में रखकर इंडिया रेटिंग्स ने स्टार एचएफएल की बैंक लोन सुविधाओं को आईएनडी बीबीबी/स्टेबल में अपग्रेड कर दिया है।
जारी है संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार : 30 जून, 2023 तक, PAR (नियत दिन से 0+ दिन पहले) घट कर 4.82% हो गया है, जिसमें से 30 जून, 2023 तक GNPA 1.56% है। 30 जून, 2023 तक एनएनपीए 1.13% है।
सीईओ श्री कल्पेश दवे ने इस प्रदर्शन पर कहा, “हम सकारात्मक विचारों के साथ सभी परिचालन क्षेत्रों में वित्तीय वर्ष शुरू करने में सक्षम हैं। 150 से ज्यादा सदस्य की टीम वित्त वर्ष 2022-23 में प्रदर्शित 100% से ज्यादा वर्ष-दर-वर्ष विकास की गति को जारी रखने के लिए तैयार है। हम रेटिंग अपग्रेड पाकर खुश हैं जिससे हमारी लायबिलिटी फ्रेंचाइजी और भी मजबूत होगी। हम अपने संचालन के क्षेत्रों में भौतिक उपस्थिति स्थापित करना जारी रखते हैं, जिससे ब्रांच नेटवर्क को बिजनेस बढ़ाने और AUM (एयूएम) की वृद्धि में मदद मिलती है। हमारे एसेट क्वालिटी पैरामीटर में सुधार जारी है और इसे हमारे दिन-प्रतिदिन के कार्यों में हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी। मुझे लगता है कि हम अगली कुछ तिमाहियों में 500 करोड़ AUM (एयूएम) को हासिल करने के लक्ष्य के लिए तैयार हैं। ”
कंपनी के प्रदर्शन पर स्टार एचएफएल के एमडी श्री आशीष जैन ने कहा, “स्टार एचएफएल एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और हमने जोखिम के आधार पर अपनी ग्रोथ को योजनाबद्ध किया है। दिन-प्रतिदिन के संचालन, सुस्पष्ट नीतियों, प्रक्रियाओं और दिशा निर्देशों द्वारा संचालित किए जाते हैं। आखिरकार हम एक मजबूत और स्वतंत्र बोर्ड द्वारा शासित हैं। एक टीम के रूप में हम अपने व्यवसाय और संचालन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आश्वस्त हैं। हमारे लिए एक रोमांचक समय आने वाला है और हम अपनी यात्रा के इस चरण में क्वालिटी ग्रोथ को प्रदर्शित करने के लिए तत्पर हैं।”













Add Comment