Business Featured

वॉलमार्ट वृद्धि से जयपुर के उद्यमियों का सशक्तिकरण

जयपुर के अनेक उद्यमियों ने ऑनलाइन दुनिया को अपनाकर सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाये है। इन उद्यमियों ने वॉलमार्ट वृद्धि की वजह से ऑनलाइन कारोबार को स्थापित करने में सफलता हासिल की है। जयपुर के मोहित शेखावत ने राजपुताना  एंटरप्राइजेज के रूप में अपना व्यावसाय 2016 में शुरू करने के बाद 2022 में  वॉलमार्ट  से जुड़े एवं पूरी तरह से उनके बिजनेंस का सपना साकार हुआ। कुछ सिले हुऐ स्कर्ट से अपने कारोबार की शुरूआत करने वालें मोहित के पास आज कई डिजाइन यूनिट्स हैं, जिनमें शिल्पकार एवं कारीगर काम करते है। जो महिलाओं के कपड़ों की एक बड़ी रेंज जैसे स्कर्ट, लहंगा,कुर्ती एवं ग्राहकों के लिए अन्य विकल्प पेश करते है।  वॉलमार्ट वृद्धि की वजह से उन्हें फ्लिपकार्ट पर सूचीबद्ध होने का लाभ भी मिला।

वॉलमार्ट में सप्लायर डेवलपमेंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जेसन फ्रेमस्टैड कहते हैं, “हमने वॉलमार्ट वृद्धि को 2019 में 50,000 भारतीय एमएसएमई को व्यवसाय में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करने के इरादे से लॉन्च किया था। सप्लाई चैन को व्यवस्थित करने से लेकर डेटा-संचालित जानकारी को लागू करने तक, ये कौशल उन्हें निर्णय लेने, उभरते रुझानों की पहचान करने और नए विचारों व विस्तार के अवसरों को हासिल करने में सक्षम बनाते हैं। वृद्धि के माध्यम से, हम न केवल समान अवसरों को उपलब्ध कराते हुए सीखने के अवसरों के साथ एमएसएमई को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करते हैं कि एमएसएमई न केवल बचा रहे, बल्कि फलता-फूलता भी रहे। हजारों एमएसएमई को डिजिटल मार्ग को अपनाते हुए देखना उन्हें भविष्य के लिए तैयार कौशल से लैस करने के महत्व का एक सबूत है।” 

जयपुर के एक अन्य उद्यमी नवीन पंवार को भी ऑनलाइन बिक्री से जुड़ने से उनके जूनून को बढावा मिला। आज वे अपने उद्यम कविता ट्रेडर्स में सजावटी कुशन, कवर बोलस्टर तकिये बनाने शुरू कर वॉलमार्ट वृद्धि के साथ अपने कारोबार को नई उॅचाइयों पर पहुंचाया। कविता ट्रेडर्स आज ऑनलाइन सुचीबद्ध 290 उत्पादों का प्रबंधन करते है।