विश्व भर में मैन्युफैक्चरिंग उपस्थिति रखने वाली एक प्रमुख रीसाइकलिंग कंपनी,ग्रेविटा इंडिया लिमिटेड सहर्ष सूचित करती है कि कंपनी की तंजानिया, पूर्व अफ्रीका स्थित स्टेप डाउन सब्सिडियरी, ग्रेविटा तंजानिया लिमिटेड ने चरण प्रथम में लगभग 3000 मेट्रिक टन वार्षिक क्षमता के साथ वेस्ट रबड़ की रीसाइकिलिंग करने का व्यापारिक उत्पादन शुरू कर दिया है। आगे चलकर ग्रुप ने उक्त क्षमता बढ़ाकर 6000 मेट्रिक टन वार्षिक करने की योजना बनाई है।
कंपनी ने प्रथम चरण में सुविधा स्थापित करने के लिए 3.86 करोड़ रुपए का पूंजी खर्च किया है, जिसका वित्तपोषण आंतरिक साधनों द्वारा किया गया है।
यह नया रीसाइक्लिंग प्लांट ग्रेविटा तंजानिया लिमिटेड की रबड़ रीसाइकलिंग प्रक्रिया के दौरान उत्सर्जित पायरोलाइसिस आयल के रूप में कार्बन फुटप्रिंट्स में कमी के साथ-साथ उसकी उत्पादन लागत में कमी करने में मदद करेगा। जिसका कंपनी द्वारा बैटरी और अल्युमिनियम स्क्रैप की रीसाइकलिंग के लिए ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत के रूप में इन हाउस खपत के लिए उपयोग किया जाएगा।
यह विविधीकरण ग्रेविटा ग्रुप के ईएसजी विजन के अनुरूप है और यह प्राप्ति को अधिकतम करने के साथ-साथ स्क्रैप की सोर्सिंग में तालमेल करने में मदद करेगा। आगे चलकर ग्रेविटा ने अन्य मैन्युफैक्चरिंग लोकेशनों पर भी समान रबड़ रीसाइकलिंग सुविधाएं स्थापित करने की योजना बनाई है।













Add Comment