इस बार गर्मियों के मौसम में तरोताज़गी का नया मंत्र पेश करते हुए, पेप्सिको इंडिया ने 7अप के लोकप्रिय रिफ्रेशिंग ड्रिंक नीम्बूज़ के साथ आपकी प्यास बुझाने की तैयारी कर ली है। ब्रैंड ने इस सिलसिले में अभिनेत्री मिथिला पालकर के साथ आज एक नया कैम्पेन चटक नीम्बूज़, गटक नीम्बूज जारी किया है।
इस नए समर कैम्पेन के बारे में, अनुज गोयल, एसोसिएट डायरेक्टर, जूस, पेप्सिको इंडिया ने कहा कि 7अप नींबूज़ ड्रिंक की प्रेरणा भारतीयों का नींबू पानी प्रेम है, और यह वास्तव में, गर्मियों के लंबे और तपते दिनों में राहत दिलाने का दूसरा नाम है। हमारे नए कैम्पेन ने बॉटल में ताज़गी के विचार को खूबसूरती से प्रस्तुत किया है और यह आपको शीतलता तथा तरोताज़गी प्रदान करने वाली मंज़िल तक ले जाता है। हमें यकीन है कि यह आम जनता को पसंद आएगा और ब्रैंड की स्वाद से भरपूर पेशकश को भी और मजबूती देगा।
कैम्पेन में इस नींबू आधारित बेवेरेज के ताज़गी देने वाले असल स्वाद का भरपूर जश्न मनाया गया है। टीवीसी की शुरुआत होती है मुख्य किरदार के साथ जो गर्मी से भरे एक दिन मार्केट में हैं और 7अप नींबूज़ की ठंडी बॉटल से खुद को ताज़गी का अहसास दिलाने जा रही हैं। वह एक घूंट गटकती है और देखते ही देखते ठंडक के अहसास से सराबोर हो जाती हैं, अगले ही पल वह ताज़े नींबुओं की लहर पर सवार होकर आगे बढ़ जाती हैं और आसपास खड़े लोग हैरानी से देखते रह जाते हैं। आखिरकार जब वह ज़मीन पर उतरती हैं तो 7अप नींबूज़ का अगला घूंट भरकर दोबारा ताज़गी की लहर पर सवार होने से खुद को नहीं रोक पाती। यह फिल्म सही मायने में 7अप नींबूज़ के चिर-परिचत स्वाद की याद दिलाने के साथ-साथ उस असीमित ताज़गी के अहसास से भी भर देती है जिसकी ज़रूरत तपती गर्मियों से राहत पाने के लिए हमें होती है।













Add Comment