भारत में इलेक्ट्रिक पंखों के निर्माण में मार्केट लीडर, क्रॉम्पटन ग्रीव्स ज्यूमर इलेक्ट्रिल्स लिमिटेड ने पूरी तरह से स्टार-रेटेड सीलिंग पंखों का रुख कर बिजली की बचत करने के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। इस घोषणा के साथ, कंपनी ने उल्लेखनीय बदलाव को लागू किया है। कंपनी ने ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिंएसी (बीईई) के नए नियमों का अनुपालन करने के लिए 1 जनवरी 2023 से अपनी सीलिंग पंखों की पूरी रेंज को बिजली की बचत करने वाले स्टार-रेटेड पंखों में बदल दिया है। मुंबई में आज मीडिया को इस संबंध में जानकारी देने के लिए राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें कंपनी ने अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो, तकनीकी विशेषज्ञता, वितरण रणनीति और संचार योजना का विस्तृत विवरण पेश किया। यह सभी खूबियां इस विशाल बदलाव को सहयोग करती हैं।
इस कदम के साथ, क्रॉम्पटन ने स्थायी विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के विजन के साथ तालमेल स्थापित किया है। कंपनी ने ऊर्जा की बचत करने और हर व्यक्ति को “स्विच टु सेव” के लिए सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर्स इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के सीईओ और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मैथ्यू जॉब ने कहा, “कंपनी का बिजली की बचत करने वाली पखों की श्रेणी की ओर रुख करना हमारे स्थिरता एजेंडे की तर्ज पर है। बिजली की अधिक बचत करने वाले स्टार-रेटेड पंखों की ओर रुख करने से पहले, हमने एक व्यापक रणनीति तैयार की ताकि हम आसानी से और सफलतापूर्वक इस दिशा में कदम रख सकें। मार्केट लीडर के तौर पर, हम उपभोक्ताओं की सभी श्रेणियों को अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध क्रॉम्प्टन के बिजली की बचत करने वाले (स्विच टु सेव’ एनर्जी) पंखों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। इस तरह कंपनी ने पंखों की श्रेणी में ऊर्जा की क्रांति का आगाज किया है। एक विश्वसनीय ब्रैंड के रूप में अपनी बेहतरीन टेक्नोलॉजी और समृद्ध विरासत के बल पर हमें पूरा विश्वास है कि हम बिजली की बचत करने वाले उपकरणों के इस नए युग में उपभोक्ताओं की पसंद बने रहेंगे। इसके साथ ही हम सरकार के स्थिर भविष्य के निर्माण के विजन पर फोकस करेंगे।”
क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर्स इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के वीपी-फैंस श्री सचिन फरतियाल ने कहा, “आज जब बिजली की बचत करना सबसे महत्वपूर्ण हो गया है। इससे एक संगठन के तौर पर हमारे लिए ऐसे सोल्यूशंस लोगों को प्रदान करना जरूरी हो जाता है, जिससे लोग पंखे खरीदते समय सोच-समझ कर चुनाव कर सकें। स्टार-रेटेड पंखों की नई रेंज एक्टिव पावर और एक्टिव बीएलडीसी टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो न केवल सर्वश्रेष्ठ हैं, बल्कि सभी दामों की श्रेणियों में उपभोक्ताओं को ‘बचत का अधिकार’ प्रदान करती है। बिजली की बचत करने वाले पंखों की रेंज 1500 रुपये से शुरू होती है। यह उपभोक्ताओं को किफायती दाम पर बिजली बचाने वाले पंखों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित करती है। इससे उपभोक्ताओं को न केवल बचत का विकल्प मिलता है, बल्कि वह पर्यावरण में स्थिरता लाने के संपूर्ण लक्ष्य को पूरा करने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं।”
उन्होंने कहा, “अब उपभोक्ता बिजली की बचत करने में ज्यादा निवेश कर रहे हैं। क्रॉम्पटन के पास एनर्जियॉन जैसे एक्टिव बीएसडीसी पंखें हैं जो ठंडी हवा से उपभोक्ताओं को आराम दिलाने और हवा की डिलिवरी पर कोई समझौता नहीं करते, साथ ही इससे बिजली के मासिक बिल पर 60 प्रतिशत तक की बचत होती है।”
क्रॉम्पटन ने छह बार एनईसीए (नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड) जीता है। कंपनी रेड डॉट और इंटरनेशनल आईएफ डिजाइन अवॉर्ड भी जीत चुकी है। कंस्यूमर वॉयस की ओर से इसे नं. 1 करार दिया गया है।













Add Comment