Business Featured

जिंदल स्टेनलेस ने कराया मामला दर्ज

जिन्दल स्टेनलेस ने जिन्दल स्टेनलेस ट्रेडमार्क के उल्लंघन के लिये नरहेरा (हरियाणा) स्थित आरती स्टील इण्डस्ट्रीज के मालिकों के खिलाफ एक एफआरआई दर्ज कराई है। यह एफआरआई ट्रेडमार्क एक्ट की आईपीसी की धारा 420, धारा 103 एवं धारा 104 के तहत दर्ज की गई है। स्थानीय पुलिस ने आरती स्टील की जयपुर शाखा के परिसर पर छापा मारा एवं उन्हें मौके पर जेएसएल/जिन्दल स्टील ट्रेडमार्क के लोगो वाला सामान बरामद किया।  आरती स्टील बाजार में विभिन्न आकारों के पाइपों का उत्पादन एवं बिक्री कर रही है।

छापे के दौरान, पुलिस ने नकली जेएसएल ट्रेडमार्क के साथ पाइप बनाने वाली मशीनों और नए पाइपों की बरामदगी की । पुलिस ने जिंदल नाम की 16 डाई प्लेटें बरामद की हैं। एक ओर डाई प्लेट पर एएसआई जेएसएल जिंदल स्टेनलेस लिखा हुआ था। एएसआई जिंदल स्टेनलेस स्टील लिखी 14 डाई प्लेटें भी बरामद की गईं।

जिंदल स्टेनलेस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “जेएसएल ट्रेडमार्क उल्लंघन के खिलाफ हम जीरो टॉलरेंस है। जो लोग इस तरह की प्रथाओं में लगे हुए हैं वे हमारे गुणवत्ता मानकों को खतरे में डालते हैं और ग्राहकों की संतुष्टि से समझौता करते हैं, जो हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि स्टेनलेस स्टील समाधान के माध्यम से सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। आरती स्टील अवैध रूप से जेएसएल/जिंदल ट्रेडमार्क के तहत घटिया स्टेनलेस स्टील निर्माण उत्पादों का निर्माण और बिक्री कर रही थी। हम अपने ग्राहकों से ऐसी भ्रामक प्रथाओं से सावधान रहने का आग्रह करते हैं।”

जिंदल स्टेनलेस ने समय-समय पर नकली उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता वाले उत्पाद प्राप्त हों। कंपनी ऐसे उल्लंघनों को गंभीर अपराध मानती है और उन्हें संबोधित करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने का इरादा रखती है।