क्लाउड कम्युनिकेशन (क्लाउड संवाद) में देश की अग्रणी कंपनी मायऑपरेटर ने लघु और मध्यम उद्द्योगों के लिए भारत के पहले डिजिटल फ़ोन लाइन,हेयो फ़ोन की शुरुआत की है। यह डिजिटल फ़ोन कनेक्शन लघु एंव मध्यम आकार के व्यापारियों को उनके ग्राहक संवाद, ग्राहकों से बातचीत में सुधार, व्हाट्सएप्प चैट अनुभव की सुविधाएं एक ही बिज़नेस नंबर से देगा। मायऑपरेटर लेंसकार्ट, अपोलो, पीडब्लूसी, वाओ! मोमो, ई एंड वाय, ऐमज़ॉन जैसे 10000 से अधिक कंपनियों को एक संपूर्ण कम्युनिकेशन प्लेटफार्म (CPAAS) प्रदान करता हैं, वहीं हेयो का उद्देश्य लघु एंव मध्यम व्यापारों के लिए संवाद को सरल बनाना, उनके ग्राहक अनुभवों को पेशेवर (प्रोफेशनल) करना, और साथ ही लघु व मध्यम आकार के रिटेलर्स (खुदरा व्यापार), व्यापारियों और फ्रीलांसर्स को सक्षम करना है।
हेयो के लांच का उद्देश्य ग्राहक के संपर्क और भारत के 6.5 करोड़ से अधिक लघु और मध्यम उद्द्योगों के वाणिज्य को डिजिटाइज करना है। ग्राहकों के कॉल्स और चैट्स के लिए एक ही नंबर और डैशबोर्ड के जरिये हेयो एस.एम.ई के ग्राहक संवाद को बढ़ाकर हर बातचीत को एक बिज़नेस अवसर में बदलेगा। कोई भी बिज़नेस करने वाला व्यक्ति अपना हेयो नंबर डिजिटल आधार वेरिफिकेशन के माध्यम से एक मिनट से कम समय में शुरू करा सकता है और साथ ही अपने सभी स्टाफ को लिंक करना, व्हाट्सएप्प पर जोड़ना और एक संपूर्ण ग्राहक संवाद मंच बना सकेगा।
अकेले भारत में लघु और मध्यम व्यापार कम्युनिकेशन बाजार 4 बिलियन यूएस डॉलर तक का है, जबकि दुनियाभर में यह 40 बिलियन यू.एस. डॉलर का बाजार है। सबसे पहले इस क्षेत्र में उतरकर, हेयो का उद्देश्य भारत के व्यवसायों को डिजिटाइज़ करने के अपने मिशन को पूरा करते हुए बाजार में हलचल मचाना है।
सी.ई.ओ. और सह-संस्थापक, हेयो फ़ोन, अंकित जैन ने कहा, “हेयो फ़ोन लांच करने के पीछे हमारा भरोसा है कि प्रत्येक ग्राहक कॉल में एक संभावित व्यापार अवसर है। हम चाहते हैं कि बड़े व्यवसायों और एम.एन.सी (मल्टीनेशनल कंपनियों) की तरह ही लघु और मध्यम उद्द्योगों को समान साधन मिले। इसी उद्देश्य से हम फ़ोन प्रणाली को किफायती टेक्नोलॉजी से डिजिटाइज करना चाहते थे। यह व्यवसायियों को सिर्फ उनके ग्राहक संवादों पर नजर रखने में ही नहीं बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि वे किसी भी संभावित अवसर से चूके नहीं। यह भारत का टेक काल है और हेयो एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो भारत के सभी व्यवसायों को चाहिए।”
चाहे वह कुरियर कंपनी हो, ट्रेवल एजेंसी, या एक सैलून, हेयो फ़ोन की मदद से अब व्यवसाय अधिक संख्या में ग्राहक पूछताछ को संभाल सकते हैं, ग्राहकों को पेशेवर स्वागत संदेशों से स्वागत कर सकते हैं, सभी स्टाफ के कॉल को रिकॉर्ड और ट्रैक करना, व्हाट्सएप्प बातचीत की जानकारी रखना और व्यक्तिगत और व्यावसायिक नंबर्स को अलग रखा जा सकता है। बतौर एक हलके फुल्के मोबाइल ऍप, हेयो के लिए किसी भी हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं है। हेयो का बचत वाला सब्सक्रिप्शन 100 रुपए प्रति महीने से भी कम पर शुरू होता है।













Add Comment