देश की अग्रणी डिफेन्स परीक्षा तैयारी संस्थानों में शामिल परमाणु डिफेंस अकादमी ने अपना वार्षिक समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में होटल वासदा ग्रैंड, देहरादून में भव्य रूप से आयोजित किया। इस अवसर पर कैडेट्स, अभिभावक, शिक्षकगण एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता श्री गुलशन ग्रोवर रहे, जिनकी प्रेरणादायक उपस्थिति और ओजस्वी संबोधन ने विद्यार्थियों में नया उत्साह और आत्मविश्वास भर दिया। कार्यक्रम की शोभा विशिष्ट अतिथियों – कर्नल (से.नि.) रघुबीर सिंह भंडारी, कर्नल (से.नि.) नवीन थापा, एडवोकेट शशांक पांडेय एवं श्री आकाशदीप जिंदल की गरिमामयी उपस्थिति से और भी बढ़ गई।यह भव्य आयोजन निदेशक डॉ. राजेश कुमार मल्होत्रा के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अपने संबोधन में डॉ. मल्होत्रा ने अकादमी के मूल मंत्र अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्र सेवा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परमाणु डिफेंस अकादमी का उद्देश्य युवाओं को न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, चरित्रवान एवं राष्ट्रभक्त नागरिक बनाना भी है।
समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा ‘मिस्टर एवं मिस परमाणु डिफेंस की घोषणा, जिसमें कैडेट राज सूत्रधर को मिस्टर परमाणु डिफेंस तथा कैडेट इशिताको मिस परमाणु डिफेंस का खिताब प्रदान किया गया। दोनों कैडेट्स को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रदान किया गया।इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कैडेट शुभ जोहर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर , कैडेट तन्वी जाखर को स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर, कैडेट देबी प्रसाद को बेस्ट एकेडमीशियन, कैडेट अनमोल पाल को मोस्ट एंटरटेनिंग स्टूडेंट ऑफ द ईयर तथा कैडेट अरविंद साई को बेस्ट ऑल-राउंडर ऑफ द ईयर का सम्मान प्रदान किया गया।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में श्री गुलशन ग्रोवर ने परमाणु डिफेंस अकादमी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान देश के युवाओं को अनुशासन, आत्मबल एवं राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कैडेट्स को लक्ष्य के प्रति अडिग रहने, कठिन परिश्रम करने और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कैडेट ड्रिल प्रदर्शन एवं पुरस्कार वितरण समारोह ने सभी का मन मोह लिया। समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति की भावना और देश सेवा के संकल्प के साथ हुआ।













Add Comment