Home » मैक्स लाइफ का रिटायरमेंट सर्वे: रिटायरमेंट इंडेक्स 3 अंक बढ़कर 47 पर पहुंचा
Business Featured

मैक्स लाइफ का रिटायरमेंट सर्वे: रिटायरमेंट इंडेक्स 3 अंक बढ़कर 47 पर पहुंचा

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (“Max Life”/ “Company”)ने रिटायरमेंट की तैयारियों को लेकर अपने सर्वे इंडिया रिटायरमेंट इंडेक्स स्टडी (आईआरआईएस-आइरिस) के तीसरे संस्करण से मिले निष्कर्ष जारी किए हैं। दुनिया की अग्रणी मार्केटिंग डाटा एवं एनालिटिक्स कंपनी कांतार के साथ साझेदारी में यह सर्वे किया गया है। सर्वे में शहरी भारत में रिटायरमेंट के बाद स्वस्थशांतिपूर्ण और वित्तीय रूप से सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में लोगों की तैयारियों का आकलन किया गया। इस डिजिटल स्टडी* के लिए भारत के 28 शहरों में 2,093 लोगों को शामिल किया गया।

अध्ययन में सामने आया कि शहरी भारत का रिटायरमेंट इंडेक्स (0 से 100 के पैमाने पर) बढ़कर 47 पर पहुंच गया है। पिछले दो संस्करणों में यह इंडेक्स 44 रहा था और इसमें उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। रिटायरमेंट इंडेक्स में तीन सब-इंडेक्स स्वास्थ्य (हेल्थ)वित्त (फाइनेंस) एवं भावनात्मक (इमोशन) हैं। इन तीनों ही मानकों में सुधार देखा गया है। रिटायरमेंट की तैयारियों के इंडेक्स में यह सुधार स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता के दम पर देखने को मिला है। स्वास्थ्य का इंडेक्स आइरिस 2.0 के 41 से 3 अंक बढ़कर आइरिस 3.0 में 44 पर पहुंच गया है।

मैक्स लाइफ के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ प्रशांत त्रिपाठी ने कहाइस संस्करण में भारत में रिटायरमेंट की तैयारियों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला हैजो देश की मजबूत होती आर्थिक स्थिति को भी दर्शाता है। आज की कार्यशील आबादी ही भविष्य की बड़ी और सेवानिवृत्त आबादी बनेगी। यह जरूरी है कि हम अपने रिटायरमेंट के बाद के वर्षों के लिए तैयारी के महत्व को समझेंक्योंकि भारत अपनी बुजुर्ग आबादी को प्रबंधित करने और लंबी जीवन प्रत्याशा की ओर बढ़ रहा है। हमारे अध्ययन सेशहरी भारतीयों के बीच रिटायरमेंट की तैयारियों को लेकर आने वाली चुनौतियों की तस्वीर सामने आई हैसाथ ही इस दिशा में हुई प्रगति का भी पता चला है।

कांतार की एमडी एवं चीफ क्लाइंट ऑफिसरसाउथ एशियाइनसाइट्स डिवीजन सौम्या मोहंती ने कहाइंडिया रिटायरमेंट इंडेक्स सर्वे से इस बात को लेकर महत्वपूर्ण रुझान सामने आया कि भारत की शहरी आबादी रिटायरमेंट को लेकर कैसे तैयारी करती है। पिछले तीन साल में सर्वे ने इस बात को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है कि रिटायरमेंट के बाद के जीवन को लेकर वित्तीयशारीरिक एवं भावनात्मक रूप से भारतीय किस हद तक खुद को सुरक्षित अनुभव करते हैं। मैक्स लाइफ के साथ हमारी साझेदारी ने भारत की शहरी आबादी के लिए उनके जीवन के हर पड़ाव पर वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में हमारी साझा प्रतिबद्धता को और मजबूती दी है।