वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत गठित “राष्ट्रीय सीमेंट एवं बिल्डिंग मटेरियल परिषद”, वल्लभगढ़ द्वारा बिरला कार्पोरेशन की चंदेरिया इकाई को “बेस्ट क्वालिटी एक्सीलेंस 2019-22” के लिए पुरस्कृत किया गया I यह पुरस्कार माननीय श्री शशांक प्रिया, स्पेशल सेक्रेटरी एवं वित्तीय सलाहकार, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 9 दिसम्बर 2022 को मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया I श्री देवेश मिश्रा, ईकाई प्रमुख, श्री गोपाल कीर, सीनियर जनरल मैनेजर (मैकेनिकल) एवं श्री नरपत एस. आँजना, जनरल मैनेजर (प्रोडक्शन) द्वारा पुरस्कार को ग्रहण किया I
बिरला कार्पोरेशन को यह पुरस्कार प्रभावी एवं स्वच्छ उत्पादन प्रक्रियाओं जैसे कि उच्च गुणवत्ता प्रबंधन, रिस्क मैनेजमेंट, श्रेष्ठ मानव संसाधन, प्रोसेस प्रबंधन, पर्यावरण प्रबंधन, ग्राहक संतुष्टि, कर्मचारी संतुष्टि, नवीन तकनीक का समावेश, मूल्य प्रभाविकता तथा पारदर्शिता के निर्वाहन हेतु प्रदान किया गया I बिरला कार्पोरेशन तेजी से अपनी नवीनता, कार्यकुशलता, प्रभावी लागत प्रबंधन से युक्त कार्य प्रणाली के माधयम से सतत विकास कि और अग्रसर है I
श्रीमान देवेश मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि जिस प्रकार संपूर्ण रूप से हम उपलब्धियों एवं कार्य निष्पादन का सुखद अनुभव लेते है, वही हमारे लिए संपूर्ण आनंद कि अनुभूति है एवं परस्पर सहयोग के साथ ही अनुसन्धान एवं विकास में भागीदारी लेने की क्षमता ही हमें रचनात्मक सोच कि और अग्रसर करती है I साथ ही सभी कर्मचारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा की पुरस्कार इनोवेशन की तरफ प्रोत्साहित करने का प्रभावी माध्यम है I












