Education Featured

पर्ल एकेडमी के ग्रेजुएटिंग छात्रों को 15.5 लाख रूपए का पैकैज

क्रिएटिव एजुकेशन के क्षेत्र में अग्रणी पर्ल एजुकेशन ने 1 दिसंबर, 2023 को अपने जयपुर कैम्पस में 2023 के ग्रेजुएटिंग बैच के छात्रों के लिए अपने 17वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। इससे पहले, संस्थान ने अपने 31वें दीक्षांत समारोह का आयोजन नई दिल्ली स्थित सीरी फोर्ट सभागार में किया जिसमें दिल्ली वेस्ट और साउथ कैम्पस के छात्रों को सम्मानित किया गया था। बेंगलुरू में दूसरे दीक्षां समारोह में बेंगलुरू कैम्पस के पोस्टग्रेजुएट छात्रों और मुंबई कैम्पस में 7वें दीक्षांत समारोह में 2023 के ग्रेजुएटिंग बैच के छात्रों को सम्मानित किया गया।

समारोह में छात्रों की कड़ी मेहनत और उनके समर्पण का अभिनंदन करने के साथ-साथ उनके उन्नत भविष्य की राह में इस शुरूआती पड़ाव का भी जश्न मनाया गया। उल्लेखनीय है कि संस्थान के छात्रों को आईबीएम, इंफो ऍज, पैंटालून्स, रिलायंस रिटेल, सिम्प्रा फूड्स (दुबई), अब्राहम एंड ठाकोर, अनाग्राम आर्किटैक्ट्स और स्प्रिंगटाइम मैगज़ीन, ज़ी न्यूज़ तथा अन्य प्रमुख रिक्रूटर्स की ओर से नौकरियों की पेशकश की गई है। संस्थान के करीब 99 फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट मिल गया है जो कि एक शानदार उपलब्धि है, और इस साल अधिकतम सालाना पैकेज ₹15.5 लाख रहा।

दीक्षांत समारोह में, अभिषेक शर्मा, रीजनल कैम्पस डायरेक्टर – नॉर्थ, पर्ल एकेडमी ने कहा, “पर्ल एकेडमी जयपुर कैम्पस में हमारी प्रतिबद्धता पारंपरिक शिक्षा से भी आगे तक है। हम अपने छात्रों को ‘संपूर्ण क्रिएटिव प्रोफेशनल्स’ के रूप में निखरते हुए देखना चाहते हैं और इस उद्देश्य से हम उन्हें ग्लोबल परिप्रेक्ष्य, अत्याधुनिक टैक्नोलॉजी और अन्य जरूरी जीवनोपयोगी कौशलों से सुसज्जित बनाने पर जोर देते हैं। हम उन्हें उद्यमिता के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें एल्युमनाई नेटवर्क तथा उद्योग के अन्य प्रमुख पेशेवरों आदि से जुड़ने का अवसर प्रदान कर समुदाय का हिस्सा बनने की भावना से भरते हैं। इस दृष्टिकोण के चलते हमारे ग्रेजुएट न सिर्फ प्रेक्टिकल स्किल्स हासिल करते हैं बल्कि नैतिक मूल्यों और इनोवेटिव मानसिकता को भी अपना सकते हैं। इस डायनमिक और प्रतिस्पर्धी इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए हमारे छात्रों को जिम्मेदार प्रोफेशनल बनना पड़ता है, ताकि वे वैश्विक मंच पर अपना सार्थक प्रभाव छोड़ सके।”

छात्रों को भारत में आयोजित होने वाले कई एक्सक्लुसिव इंडस्ट्री और भारत, पेरिस, लंदन, मिलान तथा न्यूयॉर्क में आयोजित फैशन वीक्स में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। संस्थान छात्रों में रचनात्मकता, विविधता, समावेशिता, नैतिक व्यवहार, तथा उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें समानता आधारित फंक्शनल और सस्टेनेबल दुनिया तैयार करने में मदद करता है।

संस्थान फैशन डिजाइन, टैक्सटाइल डिजाइन, फैशन स्टाइलिंग, फैशन बिजनेस, फैशन कम्युनिकेशन, इंटीरियर डिजाइन, कम्युनिकेशन डिजाइन, प्रोडक्ट डिजाइन, फिल्म और गेमिंग समेत 11 माह की अवधि के कई प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध कराता है।

हाल में, क्रिएटिव आर्ट्स एजुकेशन सोसायटी (CAES), जो कि पर्ल एकेडमी के रूप में अपनी शैक्षणिक सुविधाओं के जरिए परिचालन करती है, तथा राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूथ डेवलपमेंट (RGNIYD), इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस, युवा मामले एवं खेल-कूद मंत्रालय, भारत सरकार ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके चलते पर्ल एकेडमी के सभी कैम्पस जिनमें दिल्ली वेस्ट, दिल्ली साउथ, बेंगलुरू, मुंबई और जयपुर शामिल हैं, बैचलर/मास्टर डिग्री प्रदान करेंगे। इस एमओयू के मुताबिक, पर्ल एकेडमी के कैम्पस में अध्ययनरत सभी छात्रों को (2024 इनटेक) डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics