Business • Featured

नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर शुरू

ग्लोबल हॉस्पिटिलिटी लीडर एकॉर को नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर (एनजेसीसी) के उद्घाटन के साथ भारत में अपनी 24वीं नोवोटेल संपत्ति के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो भारतीय आतिथ्य को वैश्विक व्यापार और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए समान रूप से फिर से परिभाषित करने और पसंदीदा गंतव्य बनने के लिए तैयार है।

होटल की जयपुर एक्जीबिशन एण्ड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) से निकटता, प्रदर्शनियों, सम्मेलनों और मनोरंजन के लिए दक्षिण एशिया के प्रमुख उद्देश्य से निर्मित, अत्याधुनिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। एमआईसीई (मीटिंग्सं, इंसेन्टिव्स, कॉन्फ्रेंस और एक्जीबिशन) कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए एकॉर की क्षमता में यह एक महत्वपूर्ण विस्तार है। यह रणनीतिक एलाइनमेंट व्यवसाय और सम्मेलन यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एकोर की क्षमता को बढ़ाता है, उन्हें एक व्यापक समाधान प्रदान करता है जो विश्व स्तरीय कार्यक्रम सुविधाओं के साथ उच्च गुणवत्ता वाले आवास को जोड़ता है।

नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेन्टर में 226 आधुनिक, अच्छी तरह से सुसज्जित कमरे हैं, जो प्रत्येक अतिथि की विविध आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। कमरे अपने मेहमानों के लिए सर्वाेत्तम श्रेणी की सेवा के साथ ही आवश्यक सुविधाएं और एक शांत आतिथ्य अनुभव प्रदान करते हैं। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सुविधाजनक रूप से स्थित, यह होटल प्रमुख पर्यटक स्थलों और वाणिज्यिक केन्द्रों तक त्वरित पहुंच प्रदान करता है। होटल और एक्जीबिशन सेन्टर दक्षिण एशिया की अग्रणी स्तंभ रहित (पिलर लेस) प्रदर्शनियों सम्मेलन मनोरंजन सुविधाओं के साथ 42 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 13 ब्रेकआउट मीटिंग रूम, एक वीआईपी लाउंज, 2 ग्रीन रूम और 740 रिट्रैक्टेबल ऑडिटोरियम शैली की सीटों के साथ आधुनिक तकनीक वाला एक ग्रैंड बॉल रूम है, जो इसे सम्मेलनों, प्रदर्शनियों, समारोहों और शादियों के लिए आदर्श बनाता है। अपने मनमोहक 70,000 वर्ग फुट लॉन के साथ, नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर उत्सवों और विशेष आयोजनों के लिए एक उत्कृष्ट स्थान प्रदान करता है, जो किसी भी अवसर पर भव्यता के स्पर्श का अनुभव देता है।

मि. पुनीत धवन, भारत में एकॉर के दक्षिण एशिया के वाइस प्रेसिडेन्ट ऑपरेशन्स ने इस अवसर पर कहा ‘‘हम जयपुर शहर में नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर के भव्य उद्घाटन की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। भारत में हमारे पोर्टफोलियो में यह नवीनतम जुड़ाव अत्याधुनिक सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा जयपुर एक्जीबिशन कन्वेंशन सेंटर एक मूल्यवान विस्तार का प्रतिनिधित्व करता है जो भारत में एकॉर के विकास को बढ़ावा देने के लिए तैयार है, जो देश में बड़े पैमाने पर एक्जीबिशन और कन्वेशन वेन्यूज के अग्रणी प्रदाता के रूप में हमारी स्थिति को और मजबूत करेगा।‘‘

नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेन्टर और जयपुर एक्जीबिशन कन्वेंशन सेंटर के महाप्रबन्धक मनुज रल्हन ने इस मौके पर कहा ‘‘इस खूबसूरत संपत्ति का उद्घाटन समकालीन डिजाइन और विश्व स्तरीय कार्यक्रम सुविधाओं का एक सामंजस्यपूर्ण संयोजन है, जो गुलाबी शहर में नोवोटेल के लिए एक नई और रोमांचक यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा एक रणनीतिक स्थान के साथ, हम वास्तव में विश्व स्तरीय एक्जीबिशन, कॉन्फ्रेंसेज और कार्यक्रमों के लिए वन स्टॉप स्थान होंगे। यह संपत्ति दिल से समर्पित सेवा, आरामदायक लेकिन स्टाइलिश आवास और आरामदायक और मैत्रीपूर्ण माहौल में साझा स्थान प्रदान करेगी। हम नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में अद्वितीय आतिथ्य का अनुभव करने के लिए मेहमानों का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं।‘‘

श्री हरिमोहन डंगयाच, अध्यक्ष, डंगायच समूह ने इस अवसर पर कहा ‘‘एनजेसीसी और जेईसीसी के प्रबंधन और संचालन के लिए एक्कोर के साथ साझेदारी करके हमें खुशी हो रही है। उनकी विशेषज्ञता और वैश्विक पहुंच जयपुर को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने और राज्य में आतिथ्य क्षेत्र को गति प्रदान करने के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करेगी।

श्री प्रमोद कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष, डेरेवाला ग्रुप ने इस अवसर पर कहा ‘‘ “एनजेसीसी और जेईसीसी के पास बड़े आयोजनों के आयोजन के लिए दक्षिण एशिया में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित अग्रणी प्रदर्शनी और सम्मेलन स्थान है। हमें उम्मीद है कि एक्कोर के साथ साझेदारी से हमें इस बुनियादी ढांचे की पूरी क्षमता का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।‘‘

Topics