Entertainment • Featured

 ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर

इससे भागा नहीं जा सकता और ना ही बचा जा सकता है! इस बार बातचीत ज्‍यादा धारदार, पागलपन से भरी और बेबाक होगी और कई सारे खुलासे होंगे। प्रोड्यूसर, डायरेक्‍टर, शो एंकर और एक्‍टर करण जौहर  सिर्फ डिज्‍़नी+  हॉटस्‍टार पर कॉफी विद करण सीजन 8  लेकर आ रहे हैं। इस सीजन में बातचीत शादियों, एयरपोर्ट लुक्‍स, सोशल मीडिया और फिर बाय-बाय कह देने तक सीमित नहीं रहेगी। करण जौहर पूरी मस्‍ती में होंगे और एक्‍टर्स को बचाने वाला कोई नहीं होगा। इस तरह से आपको अगले सीजन तक चर्चा करने के लिये पूरा मसाला मिलेगा।

गौरव बैनर्जी, हेड- कंटेन्‍ट, डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार एण्‍ड एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क, डिज्‍़नी स्‍टार, ने कहा, “पिछले साल डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर कॉफी विद करण सीजन 7 को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। यह एक मशहूर शो है और अपनी शुरूआत से ही दर्शकों का चहेता रहा है। कॉफी विद करण के सीजन 8 के साथ हमारा मकसद उस प्‍यार को दोगुना करना है। मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के साथ एक बार फिर काम करना रोमांचक है और इस सीजन का कंटेन्‍ट ज्‍यादा दर्शकों तक पहुँचेगा।”

डायरेक्‍टर और शो एंकर करण जौहर ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि आप कॉफी विद करण के नये सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और आपकी चाहत को पूरा करने के लिये काम हुआ है! सीजन 7 को मिली शानदार प्रतिक्रिया और अटकलों के बाद, इस सीजन में मेरे दोस्‍त और आपके चहेते सेलेब्रिटीज मशहूर कॉफी काउच पर बेबाक बातचीत में अपने सीक्रेट्स बताने जा रहे हैं। डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर वापसी करने वाला, कॉफी विद करण का नया सीजन खरी-खरी बातों, धुआंधार रैपिड फायर्स और चर्चाओं से भरा होगा, जिन्‍हें हम सभी पसंद करेंगे! तो इंतजार किस बात का? आइये, हम सब मिलकर कॉफी विद करण सीजन 8 आनंद उठायें।”

Topics