Business • Featured

कोटक समूह ने कोटक प्राइवेट का शुभारंभ किया

कोटक महिंद्रा समूह (“कोटक समूह”) ने आज कोटक प्राइवेट के रूप में एक नए प्रस्ताव की पेशकश की है, जो उद्यमियों, व्यावसायिक घरानों और विभिन्न पेशों से जुड़े व्यक्तियों सहित अति उच्च निवल संपत्ति वाले व्यक्तियों (UHNIs) तथा उच्च निवल संपत्ति वाले व्यक्तियों (HNIs) के लिए समाधानों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराने वाला प्लेटफॉर्म है।

कोटक समूह ने कोटक प्राइवेट को इसकी नई ब्रांड थीम –  लिव योर पर्पस के साथ लॉन्च किया, जो ग्राहकों को अपने पैसों के बारे में सोचने से ध्यान हटाने तथा ज़िन्दगी में अपने गहरे उद्देश्यों को प्राप्त करने के योग्य बनाने पर केंद्रित है। इस अवसर पर फाल्गुनी नायर, संस्थापक एवं सीईओ,नायका, ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के संबंध में उन्होंने बेहद दिलचस्प अनुभव साझा किए।

फाल्गुनी नायर, संस्थापक एवं सीईओ, नायका, ने कहा, “अपने सपनों को हासिल करने की राह कभी भी आसान नहीं होती है। इसके लिए व्यक्ति में खुद पर भरोसा करने का हौसला होना चाहिए। इसमें कभी-कभी हमें नए सिरे से शुरुआत करनी पड़ती है और बिल्कुल अपरिचित व अनजान दिशा में आगे बढ़ना पड़ता है, जिसमें कई तरह की चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। लेकिन अगर कुछ पाने की ख़ुशी और उत्साह आपको निरंतर जगाए रखे, साथ ही अगर आपको यह बात याद रहे कि सफ़र मंज़िल से ज़्यादा महत्त्वपूर्ण है, तब आप परिणामों की प्रतीक्षा किए बिना इस सफ़र का आनंद लेंगे और मंज़िल तक पहुँचेंगे। ‘आप’ वही कीजिए जो सही है, और यही सोच नायका नाम की प्रेरणा का स्रोत थी। इसमें सभी के लिए यही संदेश है कि व्यक्ति को अपने सपनों को हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए और अपने जीवन को उज्जवल बनाना चाहिए।”

के.वी.एस. मनियन, होल-टाइम डायरेक्टर एवं मेंबर ऑफ ग्रुप मैनेजमेंट काउंसिल, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड, ने कहा, “ग्राहकों को सर्वाधिक अहमियत देना ही कोटक प्राइवेट का मूल आधार है। भारतीय निजी बैंकिंग उद्योग जगत में लगभग दो दशकों के अनुभव से हम इस बात को अच्छी तरह समझ चुके हैं कि अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सक्षम होने का सही मायने में क्या अर्थ है। कोटक प्राइवेट, हमारा विशिष्ट और सर्वसमावेशी प्लेटफॉर्म है जो एक भरोसेमंद संस्थान की सुविधाएँ एवं विशेषज्ञता प्रदान करता है, जिससे ग्राहकों को वित्तीय मामलों से परे सोचने तथा अपनी ज़िन्दगी के गहरे उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है।”

Topics