Business • Featured

फ्लिपकार्ट ने ई-कॉमर्स इकोसिस्टम बनाने के लिए नीतिगत बदलाव किये

भारत के स्‍वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस फ्लिपकार्ट ने अधिक समावेशी ई-कॉमर्स इकोसिस्टम बनाने के लिए, उद्योग में पहली बार मार्केटप्लेस से जुड़े नीतिगत बदलाव और नई क्षमताओं की घोषणा की है, जिससे विक्रेता पार्टनर्स के विकास, समृद्धि और सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। ये प्रयास ई-कॉमर्स की ताकत का फायदा उठाकर एमएसएमई और छोटे व्यवसायों को मदद देने की फ्लिपकार्ट की प्रतिबद्धता पर आधारित हैं, ताकि वे अपने उपभोक्‍ता आधार को सेवाएं दे सकें, उनकी पहुंच अपनी श्रेणी में बेहतरीन सोल्यूशंस तक हो सके और उनके विकास में तेज़ी आ सके। सभी विक्रेताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए “फ्लिपकार्ट ऍज“ के तहत् इनोवेटिव नीतिगत बदलाव पेश किए गए हैं, ताकि उन्हें फ्लिपकार्ट प्लेटफार्म पर व्यापार करने में ज़्यादा आसानी हो औऱ वे विकास के अगले दौर में जा सकें।

नीतियों में बदलाव और कैपेबिलिटीज़ में कई दूसरे फायदों के साथ ही उद्योग में अपनी श्रेणी में सबसे तेज़ पेमेंट सेटलमेंट साइकिल के साथ सबसे बेहतरीन पेमेंट पॉलिसी, बिना परेशानी की 10-मिनट ऑनबोर्डिंग, विज्ञापन खर्च पर गारंटीड आरओआई, बेहतर प्रदर्शन करने वाले विक्रेताओं के लिए न्यूनतम रिटर्न कॉस्ट,  ट्रेवल से जुड़ी ज़रूरतों के लिए क्लियरट्रिप इंटीग्रेशन के साथ डील्स शामिल हैं।

फ्लिपकार्ट के सीनियर डायरेक्टर और हेड-मार्केटप्लेस जगजीत हरोडे ने कहा, “लोकतांत्रिक मार्केटप्लेस के तौर पर हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे सभी विक्रेता पार्टनर्स अपने व्यवसाय को बढ़ाने के साथ ही ग्राहकों की बढ़ती ज़रूरतों के साथ तालमेल बैठा सकें। हम उद्योग में पहली बार लाए गए इनोवेशंस के ज़रिए भारत में ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस सेगमेंट का इनोवेशन और विकास करना तथा एमएसएमई व विक्रेता पार्टनर्स को समर्थ बनाना जारी रखेंगे जिससे वे मजबूत व सस्टेनेबल विकास कर सकें। उद्योग में पहली बार लाए गए हमारे नीतिगत बदलाव और नई तकनीकी कैपेबिलिटीज़ का उद्देश्य भारत के ई-कॉमर्स विकास को बढ़ावा देते हुए विक्रेताओं और ग्राहकों को सशक्त बनाना है। हम विक्रेताओं के सामने पेश आने वाली भुगतान, ऑनबोर्डिंग और कैटलॉगिंग  से जुड़ी समस्याओं को अपनी नई नीतियों और क्षमताओं के माध्‍यम से दूर करने लिए प्रतिबद्ध हैं।”

फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस पर मौजूदा और नए विक्रेताओं के लिए समान नीतियों में बदलाव और तकनीकी क्षमताओं की जानकारी:

1)  आसान 10-मिनट ऑनबोर्डिंग – उद्योग में पहली बार विक्रेताओं के सामने ई-कॉमर्स की शुरुआत में आने वाली बाधाओं को आसान बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस आसान ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया से विक्रेता बिना किसी परेशानी के अपनी शुरुआत कर सकते हैं।

2)  लिस्टिंग और कैटलॉगिंग में आसानी – फ्लिपकार्ट ने उद्योग में पहली बार एआई-आधारित ऑटोमेटेड सोल्यूशन पेश करके प्रोडक्ट लिस्टिंग / कैटलॉगिंग को आसान बनाया है। यह आसानी से किसी भी प्रोडक्ट की तस्वीर को फ्लिपकार्ट-स्टैंडर्ड क्वालिटी में बदल देता है, जिससे विक्रेताओं का काम आसान हो जाता है।

3)  अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पेमेंट/रिटर्न नीति – फ्लिपकार्ट विक्रेताओं की लायबिलिटीज़ को कम कर रही है और उद्योग की सबसे बेहतरीन पेमेंट नीति के ज़रिए उनकी वर्किंग कैपिटल को फ्री कर रही है। फ्लिपकार्ट अब डिस्पैच से 7-10 दिनों में विक्रेता के भुगतान को प्रोसेस कर देगी, जो इसे सबसे तेज़ और सबसे प्रेडिक्टेबल पेमेंट सेटलमेंट प्लेटफार्म बना देगा।

4)  विक्रेताओं के लिए विज्ञापनों पर गारंटीड आरओआई डिलिवरी – फ्लिपकार्ट ग्राहकों को सेवा देने की विक्रेताओं की क्षमता के आधार पर मार्केट में पहली बार नए विक्रेताओं को विकास की गारंटी देकर उद्योग में बेंचमार्क स्थापित कर रही है। उचित कस्‍टमर इनपुट के लिए, विज्ञापन खर्च पर गारंटीशुदा आरओआई से विक्रेताओं की विजिबिलिटी बढ़ेगी, जिससे उनके लिए व्यापार को आगे बढ़ाना आसान हो जाएगा।

5)  क्लियरट्रिप इंटीग्रेशन के साथ विक्रेताओं के लिए इंटीग्रेटेड ग्रुप ट्रैवल के फायदे – क्लियरट्रिप इंटीग्रेशन के साथ सिंगल विंडो डैशबोर्ड विक्रेताओं की लगातार यात्रा करने की जरूरतों को देखते हुए स्पेशल डील्स और एक्सक्लूसिव ऑफरिंग पेश करेगा।

6)  विक्रेताओं के लिए नया आईओएस ऍप– अब विक्रेता अपने मोबाइल पर फ्लिपकार्ट सेलर हब ऍप का इस्तेमाल करके अपने व्यवसाय से जुड़े सभी विषयों का प्रबंधन कर सकते हैं, जो वर्तमान में बेस्ट रेटेड बी2बी ऍप में से एक है। फ्लिपकार्ट के नए आईओएस ऍप से ऍप पर ही आसान लिस्टिंग और एआई-आधारित कैटलॉगिंग की  सुविधा मिलती है।

Topics