Home » भारतीय महिलाएं त्वचा की अच्छी सेहत के लिए बादाम खाना पसंद करती हैं 
Automobile Featured Health Care

भारतीय महिलाएं त्वचा की अच्छी सेहत के लिए बादाम खाना पसंद करती हैं 

मौजूदा समय की तेज रफ्तार दुनिया और सूचनाओं के बढ़ते प्रवाह के चलते देश भर की महिलाएं काफी जागरूक हो गई हैं। वह यह जानती हैं कि पोषण किस तरह हमारी त्वचा की सेहत से जुड़ा है। जो भोजन हम खाते हैं, वह भी त्वचा पर इस्तेमाल किए जाने वाले उत्‍पादों जितना ही महत्वपूर्ण है। अगर हम त्वचा की बेहतर तरीके से देखभाल करें, लेकिन हमारे भोजन में पोषक तत्वों की कमी हो तो खूबसूरत त्वचा नहीं पाई जा सकती। सर्वे में इसकी झलक मिलती है जिसमें यह विशेष रूप से उभरकर सामने आया है कि उपभोक्ता अब स्वस्थ जीवनशैली को प्राथमिकता देने लगे हैं और रोजमर्रा के आहार में कुदरती विकल्पों को आजमाने लगे हैं।

रिसर्च कंसल्टिंग फर्म यूगव (YouGov) की ओर से 7 से 22 दिसंबर के बीच कराए गए सर्वे के अनुसार भारत में 72 फीसदी महिलाओं ने बताया कि उन्हें महसूस हुआ है कि खबसूरत और चमकती-दमकती त्वचा पाने के लिए अपने आहार में बदलाव करना और उसमें पोषक तत्वों को शामिल करना काफी महत्वपूर्ण है।

YouGov की ओर से किए गए मात्रात्मक सर्वे का लक्ष्य खूबसूरती और स्नैक्स के आपसी संबंध का गहराई से विश्लेषण करना था। सर्वे में चमकती-दमकती त्वचा हासिल करने के लिए नाश्ते, लंच या डिनर में पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने के महिलाओं के पैटर्न को समझा गया। यह सर्वे दिल्ली, लखनऊ, लुधियाना, जयपुर, इंदौर, कोलकाता, भुवनेश्वर, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरु, कोयंबटूर, हैदराबाद और चेन्नई आदि शहरों की 3959 महिलाओं के बीच किया गया।

सर्वे के नतीजों के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण यह है कि भारत में 80 फीसदी महिलाएं यह मानती हैं कि मौजूदा स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी उत्‍पादों के इस्तेमाल की जगह पोषक तत्वों से भरपूर स्वस्थ आहार लेने से खूबसूरती निखरती है। सर्वे में अधिकतर लोगों ने यह महसूस किया कि पोषक तत्वों से भरपूर स्वस्थ आहार लेना, जरूरत के समय आराम करना और व्यायाम करना संतुलित जीवनशैली की कुंजी है। इससे हमें स्वस्थ त्वचा प्राप्त होती है।

सर्वेक्षण के परिणामों से कुल मिलाकर यह पता चलता है कि अधिकतर महिलाएं स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार, जैसे बादाम और फल खाना पसंद करती है। वह खासतौर से फलों और बादाम से होने वाले स्वास्थ्य सबंधी लाभों को पहचानती है।

सर्वे में पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने के संबंध में विशेष रूप से बातचीत करते हुए अधिकतर महिलाओं ने यह माना कि घर में बना खाना, फाइबर युक्त आहार और स्नैक्स में बादाम खाने से खूबसूरत और अच्छी त्वचा हासिल की जा सकती है। बादाम भारतीय महिलाओं की नंबर 1 पसंद बनकर उभरा है। वह विटामिन-ई को त्वचा की बेहतर सेहत के साथ जोड़ती है। बादाम विटामिन-ई का अच्छा स्रोत है। बादाम को सभी ड्राईफ्रूट्स में इस पहलू से सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा सर्वे से यह तथ्य भी उभरकर सामने आता है कि 59 फीसदी महिलाएं रोजाना बादाम खाती है। जिसमें ज्यादातर भीगे हुए और कच्चे होते हैं। यह बादाम को रोजाना नियमित रूप से इस्तेमाल करने वाला मेवा बनाता है।

1981 से 1996 के बीच जन्म लेने वाली ((मिलेनियल्स) और 30 से 39 साल तक की महिलाएं कई अन्य पहलुओं से बादाम को सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानती है। बादाम खाने से चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों में कमी आती है। त्वचा चमकती रहती है। यह स्किन पर हानिकारक तत्वों सुरक्षा करती है। जेनरेशन एक्स खासतौर से बादाम खाने का संबंध चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों में आने वाली कमी से जोड़ती है। यह आकलन उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव से किया है। उन्होंने बताया कि बादाम खाने के बाद उनकी त्वचा पर इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिले। दरअसल, जो व्यक्ति 6 महीने से लगातार बादाम खा रहे थे। उन्होंने अपनी त्वचा पर इसके सकारात्मक प्रभावों का जिक्र किया। जैसे उन्होंने बताया कि बादाम खाने से उनकी त्वचा उन लोगों से ज्यादा चमकदार और जवान दिखने लगी, जिन्होंने बादाम खाना देर से शुरू किया।

त्वचा विशेषज्ञ और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. गीतिका मित्तल गुप्ता ने सर्वे के नतीजों पर अपनी बात रखते हुए कहा, “सदियों से चली यह विचारधारा बिल्कुल सच है कि “उचित पोषण और सकारात्मक विचार स्वस्थ जीवनशैली बरकरार रखने का अहम पहलू है।” इसे सर्वे के नतीजों से काफी अच्छी तरह से समझा जा सकता है। सर्वे के नतीजे उचित पोषण और त्वचा की सेहत के संबंधों के प्रति महिलाओं की बढ़ती जागरूकता की ओर इशारा करते हैं। मैंने हमेशा त्वचा की अच्छी सेहत के लिए मौजूदा स्किन केयर प्रॉडक्ट्स के साथ पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने पर जोर दिया है। उदाहरण के लिए रोजाना एक मुट्ठी बादाम खाने से शरीर में विटामिन-ई और दूसरे एंटी आक्सिडेंट्स बढ़ जाते हैं, जो कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। इसमें त्वचा की कोशिका भी शामिल हैं। इसी के साथ बादाम के सेवन से शरीर के मुक्त कणों एंटी ऑक्सिडेंट्स के बीच होने होने वाले असंतुलन भी खत्म होता है। बादाम को त्वचा के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। त्वचा पर उम्र के पड़ने वाले प्रभावो से मुकाबले में भी बादाम मदद करता है क्योंकि इससे शरीर को फैटी एसिड और पॉविफेलोन्स मिलते हैं। हाल ही में किए गए अध्ययन से यह पता चलता है कि परंपरागत रूप से कम कैलोरी वाले स्नैक्स की जगह बादाम खाने से रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां कम दिखाई देती है और उनकी त्वचा भी चमकती-दमकती रहती है।में सभी भारतीय महिलाओं से यह सिफारिश करना चाहती हूं कि वह इन लाभों को देखें और समझें और अपनी त्वचा की उचित देखभाल के लिए मुट्ठी बार बादाम के सेवन को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करें। इससे उनकी त्वचा की संपूर्ण सेहत को सुधारने में मदद मिलेगी।”

न्यूट्रिशन एंड वेलनेस कंसलटेंट शीला कृष्णास्‍वामी ने सर्वे के नतीजों के बारे में कहा, “सर्वेक्षण के परिणामों को देखकर वाकई काफी खुशी हुई है। इसमें इस स्वस्थ जीवनशैली, जिसमें पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन शामिल है, की विचारधारा को पूरी तरह से अपनाने का संकेत दिया गया है। बादाम को एंटीऑक्सिडेट और विटामिन-ई का प्रमुख स्त्रोत माना जाता है। इससे शरीर को जरूरी फैटी एसिड्स और पॉलिफेनोल्स मिलते है, जो इसका सेवन करने को बेहतरीन पसंद बनाते हैं।हाल ही में किए गए अध्ययन से सुझाव मिलता है कि बादाम खाने से चेहरे और शरीर पर पड़ने वाली झुर्रियों में कमी आती है। इससे त्वचा भी चमकती-दमकती रहती है। सर्वे में भाग लेने वाली महिलाओं से बातचीत करने पर इस विचारधारा को मजबूती मिली है कि बादाम खाने से त्वचा संवरती और निखरती है। मैं महिलाओं को अधिक स्वस्थ त्वचा हासिल करने के लिए बादाम को अपने रोजमर्रा के भोजन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करती हूं।“