Entertainment • Finance

पोकेमॉन गो में फेस्टिवल ऑफ कलर्स 15 से 20 मार्च तक

पहली बार पोकेमॉन गो फेस्टिवल ऑफ कलर्स (रंगों के त्यौहार) का जश्न सारी दुनिया में मनाने जा रहा है! 15 मार्च, 2022 से 20 मार्च 2022 को होने वाले इस कार्यक्रम में त्यौहार के दौरान विभिन्न प्रकार के रंगीन पोकमॉन के साथ सारी दुनिया के प्रशिक्षक इस जश्न में शामिल होने के लिए जुड़ रहे हैं। एलोला के नए सीज़न के भाग के तौर पर फेस्टिवल ऑफ कलर्स 2022 इस बार और अधिक रोमांच से भरा होगा।

पिछले साल, फेस्टिवल ऑफ कलर्स भारत का पहला रीजनल इन गेम इवेंट था, जहाँ भारतीय प्रशिक्षकों ने त्यौहार की विभिन्न छटाओं को अनुभव किया। फेस्टिवल ऑफ कलर्स के अलग अलग रंगों के साथ जुड़े हुए पोकेमॉन सामान्य की तुलना में अधिक बार आकर्षित करते हैं। फेस्टिवल ऑफ कलर्स के एक भाग के तहत सभी प्रशिक्षकों के लिए दो अवतार कॉस्ट्यूम्स रिलीज़ किए गए।

विभिन्न प्रकार के इन-गेम रिवॉर्ड्स पाने के लिए भारत के प्रशिक्षक भी अनेकों समयबद्ध रिसर्च टास्क पूरा करने में समर्थ रहे। इस इवेंट से पहले, द इंडिया वेफेयरर चैलेंज की भी घोषणा की गई और कार्यक्रम के बाद प्रशिक्षकों को बोनस भी प्रदान किया गया।

फेस्टिवल ऑफ लाइट्स जैसे कार्यक्रमों के साथ साल 2021 से नियान्टिक भारत में अपने ऑपरेशन्स को बढाने का काम करती रही है। फेस्टिवल ऑफ कलर्स के दौरान, एक नया पोकेमॉन डीडेने और इसके साथ ही रंगोली से प्रेरित अवतार आउटफिट रिलीज़ किया गया।

Topics