Business • Featured

कामधेनू ग्रुप ने 20 प्रतिशत हिस्सा हासिल करने का लक्ष्य रखा 

स्टील और पेन्ट का कारोबार करने वाली देश की जानीमानी कंपनी कामधेनू ग्रुप ने बताया कि अपने इनोवेटिव अलॉय स्टील टीएमटी बार रेंज – पावर अलॉय स्टील 10000 (पीएएस10000) की बदौलत राजस्थान में कंपनी ने कुल टीएमटी बार का बाज़ार में अगले वित्त वर्ष (FY2023) के अंत तक 20 प्रतिशत हिस्सा हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। अल्ट्रा प्रीमियम क्वालिटी अलॉय स्टील टीएमटी बार – पीएएस 10000 जो नए ज़माने के ढांचों के निर्माण हेतु सुरक्षा व शक्ति प्रदान करता है, वर्तमान में राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली में उपलब्ध है।

कंपनी ने रिबार के क्षेत्र में अनुसंधान किया है और रिबार को उसकी चरम क्षमता में प्रस्तुत किया है। पीएएस 10000 का विशिष्ट डिज़ाइन कॉन्क्रीट के साथ 360 डिग्री लॉकिंग प्रदान करता है जिससे कॉन्क्रीट के साथ 10,000 पीएसआई की ताकत मिलती है। हाई वैल्यू ऐलीमेंट्स के साथ माइक्रो-अलॉइंग बेहतर ज़ंगरोधी क्वालिटी देती है और रिबार को क्षमता देती है कि वह 28 प्रतिशत तक अधिक वज़न सहन कर सके। इसके अलावा, यह इमारत को दोगुनी भूकंप रोधी सुरक्षा भी प्रदान करता है। निसंदेह, पीएएस 10000 निर्माण को बेमिसाल ताकत व मजबूती देने में पूरी तरह सक्षम है।

कामधेनू लिमिटेड के निदेशक श्री सचिन अग्रवाल ने कहा, ’’कामधेनू ग्रुप की वृद्धि के लिए राजस्थान एक महत्वपूर्ण बाजार है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर व निर्माण उद्योग के विकास के लिए विशाल संभावनाएं पेश करता है। पीएएस 10000 टीएमटी बार के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी उत्पाद है और इसने बहुत ही कम समय में राजस्थान में अच्छा-खासा मार्केट शेयर पर कब्जा कर लिया है। अपनी मजबूत आर एंड डी टीम और अभिनव उत्पादों के साथ हम किफायती कीमतों पर सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्रस्तुत करते रहेंगे जिन्हें ग्राहकों की जरूरतों व पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।’’

कामधेनू ग्रुप के पास एक बेहद खास असैट लाइट फ्रैंचाइज़ी आधारित मैन्युफैक्चरिंग मॉडल है, जिसके अंतर्गत 80 से अधिक फ्रैंचाइज़ी यूनिट्स हैं जिनकी इंस्टॉल्ड कैपेसिटी तकरीबन 40 लाख से 45 लाख एमटी टीएमटी बार, स्ट्रक्चरल स्टील व कलर कोटेड शीट की है। ब्रांड का टर्नओवर रु. 12,000 करोड़ है और कंपनी के पास भारत का सबसे बड़ा रिटेलर नेटवर्क है जिसमें 11,500 डीलर और वितरक शामिल हैं, जिनमें से 7,500 केवल स्टील कारोबार के लिए हैं। राजस्थान में कंपनी के इस समय लगभग 450 डीलर और वितरक हैं और कंपनी की योजना आगामी महीनों में अपना नेटवर्क बढ़ाने की है।

Topics