Business • Featured

नैचुरल डायमंड काउंसिल इंडिया में 2021 एक मानक वर्ष रहा

नैचुरल डायमंड काउंसिल में भारत और मध्यपूर्व के लिये मैनेजिंग डायरेक्टूर ऋचा सिंह ने कहा हैं कि नैचुरल डायमंड काउंसिल इंडिया में हमारे लिये 2021 एक मानक वर्ष रहा है जिसमें कई पहलें हुई हैं कंटेन्ट के 220 पीसेस कैम्पेन्स और भागीदारियों के जरिये मार्केटिंग की हमारी कोशिशें 510 मिलियन उपभोक्ताओं तक पहुँची हैं यह केवल शुरूआत और 2021 के लिये हमारी कुछ पहलों की तेजी से ली गई तस्वीर है मुझे आशा है कि 2022 हर किसी के लिये ज्यादा सफल वर्ष रहेगा क्योंकि दुनिया खुल चुकी है और उपभोक्ता नैचुरल डायमंड को संजो रहे हैं चाह रहे हैं और उसके सपने को जी रहे हैं।‘’

एनडीसी की ग्लोबल एम्बेासेडर एना डे अर्मास ‘लव लाइफ’ नामक एक कैम्पेन में दिखीं जो अपनों से दोबारा जुड़ने और हर पल को पूरी शिद्दत से जीने की खुशी दिखाने वाला था उन्होंने बड़ी खूबसूरती से नैचुरल डायमंड ज्वेेलरी पहनी जो नये ट्रेंड्स से प्रेरित थी और जिसे ईडीडीआई विजेता डिजाइनर मालइया मैकनॉघटन ने खासतौर से तैयार किया था। नैचुरल डायमंड्स की आज की अभिव्यक्ति और दुनिया पर उनके लगातार प्रभाव की कहानी कहने के लिये एनडीसी ने नवंबर में एक कॉफी टेबल बुक पेश की थी जिसका टाइटल था ‘डायमंड्स डायमंड स्टोरीज’ और जिसे असौलिन ने प्रकाशित किया था आकर्षक तस्वीरों लंबी कहानियों और टॉप डिजाइनर्स पारखियों तथा उत्साह रखने वालों के इंटरव्यू वाली यह बुक विश्आ के सबसे चहेते रत्नक, यानि हीरे पर ज्ञान का भंडार है।

नैचुरल डायमंड काउंसिल (एनडीसी) की स्था्पना प्राकृतिक हीरों का निष्पक्ष वैश्विक प्राधिकरण बनने के लिये हुई थी उपभोक्ताओं से जुड़ने वाला उनका प्लेटफॉर्म ओन्ली नैचुरल डायमंड्स (ओएनडी) खोजपरक कंटेन्ट के लिये एक डिजिटल ठिकाना और भरोसेमंद प्रकाशक है जो प्राकृतिक हीरों के उद्योग की सभी नई और मौजूदा बातों को कवर करता है एनडीसी ने उपभोक्ताओं को ज्वेलरी की सांस्कृतिक प्रासंगिकता कारीगरी और विरासत से लेकर आधुनिक हीरा उद्योग के सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय सकारात्मक प्रभाव तक पर शिक्षित करते हुए एक साल में ही काफी लंबा सफर तय किया है इस सफर को यादगार बनाने के लिये रिटेल भागीदारों और उसके साथ मिलकर काम करने वालों ने बड़ा सहयोग दिया है।

2021 की शुरूआत पहली ट्रेंड रिपोर्ट के साथ डायमंड से जुड़े नये प्रचलनों पर रोशनी डालते हुए बड़ी महत्वपूर्ण रही एडिटर्स स्टा्इलिस्ट्स डिजाइनर्स, सेलीब्रिटीज और इंडस्ट्री के भीतर के लोगों ने अपनी बहुमूल्य जानकारियों से इस रिपोर्ट में चार चांद लगा दिये अगस्त में वोग इंडिया के साथ मिलकर अपनी तरह का पहला 2 दिवसीय वर्चुअल डायमंड फेस्टिवल दुनिया के सामने पेश किया गया इंडस्ट्री के विशेषज्ञों और विचारों का नेतृत्व करने वालों तथा जानकारों ने मिलकर प्राकृतिक हीरों पर बहुत अच्छा ज्ञान दिया डायमंड्स के लिये प्यार यहीं नहीं रूका अपने आप में अनूठी इन पहलों ने सब्यासाची मुखर्जी वीरेन भगत, बिभू मोहापात्रा, गौरव गुप्ता और राघवेन्द्र राठौड़ जैसे टॉप डिजाइनर्स को मंच दिया ताकि वे प्राकृतिक हीरों के साथ अपने प्रेरक सफर के बारे में बता सकें। 

Topics