Business • Featured

फ्लिपकार्ट समर्थ ने दर्ज की 3.2 गुणा बढ़त

देशभर में बड़ी संख्‍या में लघु कारोबारी, कारीगर, बुनकर और हस्‍तशिल्‍प निर्माता सुविधा और विकास के बेहतर अवसरों के मद्देनज़रतेजी से ई-कॉमर्स को अपना रहे हैं। भारत का स्‍वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस फ्लिपकार्ट अपने फ्लिपकार्ट समर्थ प्रोग्राम के जरिए इन कारोबारों को देशव्‍यापी बाज़ार की जानकारी के अलावा परिचालन के स्‍तर पर सपोर्ट, ग्राहकों के व्‍यवहार के बारे में समझ प्रदान कर रहा है ताकि इन्‍हें ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस से जोड़ने के साथ-साथ सुगमतापूर्वक अपने कारोबारों का संचालन करने के लिए मार्गदर्शन दिया जा सके।

फ्लिपकार्ट समर्थको 2019 में शुरू किया गया था जिसका मकसद भारत के कारीगरों, बुनकरों और सूक्ष्‍म उद्यमियों को ई-कॉमर्स से जोड़ना है। आज यह प्रोग्राम एक मिलियन से अधिक आजीविकाओं के स्‍तर पर सकारात्‍मक बदलाव लाने वाला साबित हो चुका है। राजस्‍थान देश के उन राज्‍यों में से हैं जहां लघु कारोबारों ने ई-कॉमर्स को सबसे ज्‍यादा अपनाया है। फ्लिपकार्ट समर्थ प्रोगाम ने राज्‍य में पिछले साल की तुलना में इस साल अपने विक्रेता आधार में 3.2 गुणा बढ़त दर्ज की है। राज्‍य के सीकर, जयपुर, चुरू, जोधपुर, बाड़मेर और उदयपुर जैसे शहरों ने इस बढ़त में सबसे ज्‍यादा योगदान किया है। राजस्‍थान में बुनकरों, कारीगरों और हस्‍तशिल्‍प निर्माताओं द्वारा पेश सर्वाधिक बेहतरीन प्रदर्शन कर रही उत्‍पाद श्रेणियों में बड़े फर्नीचर, होम डेकॉर, हाउसहोल्‍ड तथा विमेन्‍स एथनिक वियर शामिल हैं।

फ्लिपकार्ट 26 जनवरी को अपना पहला फ्लिपकार्ट समर्थ इवेंट –‘क्रॉफ्टेड बाय भारत’का आयोजन कर रहा है जो भारत के गणतंत्र दिवस को और खास बनाएगा। इस इवेंट के दौरान, देशभर के हस्‍तशिल्‍प एवं हथकरघा उत्‍पादों को प्रदर्शित करते हुए देश की समृद्ध सांस्‍कृति और धरोहर का उत्‍सव मनाया जाएगा।

2019 में फ्लिपकार्ट समर्थ से जुड़ने वाले जयपुर वासी केसी डील्‍स के राहुल कुमावतका कहना है, ‘‘मैं पिछले दो वर्षों से फ्लिपकार्ट समर्थ से जुड़ा हूं और मुझे अपने हस्‍तशिल्‍प उत्‍पादों को बड़े पैमाने पर ग्राहकों तक पहंचाने का अवसर मिला है। इस प्रोग्राम के जरिए, मेरे जैसे स्‍थानीय कारोबारों को लगातार सहयोग और कैटलॉगिंग में मदद मिलती है जिसके चलते हम कारीगरों और हस्‍तशिल्पियों द्वारा तैयार शिल्‍पों को सही ढंग से प्रदर्शित कर पाते हैं। मैं आगामी इवेंट को लेकर काफी उत्‍साहित हूं जो हमें अपने उत्‍पादों को देशभर में उन ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर देगा जो कि स्‍थानीय भारतीय हस्‍तशिल्‍प उत्‍पादों की तलाश में हैं।”

चुरू, राजस्‍थान में मीरा हैंडिक्रॉफ्टस के संदीप जांगिड़ ने कहा, ”हमने महामारी के दौरान फ्लिपकार्ट समर्थ से नाता जोड़ा था क्‍योंकि हम अपने लिए व्‍यापक बाज़ार और डिजिटल प्‍लेटफार्म चाहते थे, खासतौर से उस समय में जबकि हमारे ग्राहक घरों से बाहर निकलकर उत्‍पादों को खरीदने में असमर्थ थे। जब हमें इस प्रोग्राम के बारे में पता चला तो हमने महसूस किया कि फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां ऐसे स्‍थानीय कारोबारों का मार्गदर्शन कर रही हैं जो कारीगरों एवं हस्‍तशिल्पियों के लिए रोज़गार के अवसर पैदा कर रहे हैं। प्रोग्राम से जुड़ने के बाद से ही हमने इस प्‍लेटफार्म पर लगातार बढ़त दर्ज की है और स्‍थानीय तौर पर निर्मित अपने फर्नीचर उत्‍पादोंके लिए अच्‍छा बाजार तैयार कर लिया है। हम फ्लिपकार्ट समर्थ द्वारा आगामी 26 जनवरी को आयोजित सेल इवेंट को लेकर उत्‍साहित हैं जो हमें सेल्‍स बढ़ाने तथा हमसे जुड़े कर्मियों की आमदनी में बढ़ोतरी करने के अवसर प्रदान करेगा।‘‘

समर्थ प्रोग्राम के अंतर्गत,फ्लिपकार्ट अनेक सरकारी निकायों, आजीविका मिशनों एवं एनजीओ पार्टनर्स के साथ मिलकर ग्रामीण उद्यमियों को अपने प्‍लेटफार्म से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। फ्लिपकार्ट ने ई-कॉमर्स अनुभव को आसान बनाने के लिए अब फ्लिपकार्ट ऍप को तेलुगू, कन्‍नड़, मराठी, बंगाली समेत 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्‍ध कराया है। इसके जरिए, फ्लिपकार्ट टैक्‍नोलॉजी की ताकत का इस्‍तेमाल समाज के कम सुविधा प्राप्‍त तबके को सशक्‍त बनाने के लिए कर रहा है। 

Topics