Automobile • Featured

निसान इंडिया, जूमकार तथा ऑरिक्‍स ने की पार्टनरशिप

निसान इंडिया ने भारत में निसान और डाट्सुन के ग्राहकों के लिए ‘निसान इंटेलीजेंट ओनरशिप’प्‍लेटफार्म को अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्‍य से जूमकार तथा ऑरिक्‍स के साथ भागीदारी की घोषणा की है। यह सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लान भारतीय ग्राहकों के आधुनिक एवं एसैट-लाइट जीवनशैली के अनुरूप है। ‘निसान सब्‍सक्रिप्‍शन ओनरशिप’मॉडल दिल्‍ली एनसीआर, बेंगलुरु, चेन्‍नई, मुंबई, हैदराबाद तथा पुणे में उपलब्‍ध है।

निसान इंटेलीजेंट सब्‍सक्रिप्‍शन ओनरशिपप्‍लान पारदर्शी है जिसके साथ किसी तरह की कोई छिपी लागत नहीं है और ग्राहक को सब्‍सक्रिप्‍शन शुरू होने पर मामूली रिफंडेबल सिक्‍योरिटी डिपॉज़‍िट देना होता है तथा उसके बाद, चुनी गई अवधि के मुताबिक एक निश्चित मासिक शुल्‍क का भुगतान करना पड़ता है। ग्राहक इस प्‍लान की उपलब्‍धता के अनुरूप, अपना मनपसंद सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लान निसान इंडिया की वेबसाइट से चुन सकते हैं।

निसान इंटेलीजेंट सब्‍सक्रिप्‍शन ओनरशिप प्‍लान में सभी प्रकार की रखरखाव लागत शामिल होती है जैसे कि नियमित और अनियमित मरम्‍मती, टायर एवं बैटरी बदलवाना, 24×7रोडसाइड असिस्‍टैंस, पेपरवर्क का खर्च, ज़ीरो डेप्रिसिएशन इंश्‍योरेंस, पंजीकरण शुल्‍क, सड़क कर तथा आरटीओ खर्च आदि। साथ ही, यह फास्‍टैग, स्‍टैंडर्ड एक्‍सेसरीज़ और पिक-अप एवं ड्रॉप सुविधा के साथ आता है।

राकेश श्रीवास्‍तव, प्रबंध निदेशक, निसान मोटर इंडिया ने कहा, ”ग्राहकों की जीवनशैली में लगातार बदलाव आ रहे हैं और निसान, जूमकार तथा ऑरिक्‍स की यह पहल ग्राहकों को एसैट-लाइट बनाने के साथ-साथ उन्‍हें बचत का भी जबर्दस्‍त लाभ दिलाती है। निसान इंटेलीजेंट सब्‍सक्रिप्‍शन ओनरशिप प्‍लान काफी इनोवेटिव है तथा सब्‍सक्रिप्‍शन में शेयर-बैक का विकल्‍प इसे किफायती, लचीलापन बनाने के साथ-साथ कार ओनरशिप के पूरे अनुभव को आनंददायक बनाता है जिसमें ग्राहकों को निसान तथा डाट्सुन उत्‍पादों पर बचत जैसे लाभ भी मिलते हैं।”

ग्रेग मोरान, मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी एवं सह-संस्‍थापक, जूमकार ने कहा, ”हम निसान मोटर इंडिया तथा ऑरिक्‍स के साथ मिलकर ग्राहकों के लिए व्‍हीकल ओनरशिप की बजाय सुविधाजनक सब्‍सक्रिप्‍शन की पेशकश करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। यह वास्‍तव में, पर्सनल मोबिलिटी का सबसे किफायती और त्‍वरित विकल्‍प है। कुल-मिलाकर, जूमकार ने वाहन उद्योग में अपने सब्‍सक्रिप्‍शन आधारित एंटरप्राइज़ सॉफ्टवेयर प्रोग्राम में निसान सरीखे एंटरप्राइज़ पार्टनर्स को जोड़ने पर खासतौर से ज़ोर देना जारी रखा है। कार सब्‍सक्रिप्‍शंस का लचीलापन, सुविधा तथा उनकी अंतर्निहित किफायत ग्राहकों के नए वर्गों को पर्सनल मोबिलिटी की तरफ आकर्षित करती रहेगी और हम इस बदलाव को साकार करने में प्रमुख भूमिका निभाते हुए बेहद उत्‍साहित हैं।”

इस घोषणा पर श्री संदीप गंभीर, प्रबंध निदेशक एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, ऑरिक्‍स ऑटो इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सर्विसेज़ लिमिटेड (ओएआईएस) ने कहा, ”सब्‍सक्रिप्‍शन यकीनन ग्राहकों के लिए एक विकल्‍प के तौर पर उभर रहा है जो उन्‍हें अपनी पसंदीदा कारों को ड्राइव करने का अवसर देता है। हमने देखा है कि अब ग्राहक कारों की खरीदारी के पारंपरिक तौर-तरीकों से अलग पर्सनलाइज्‍़ड एवं कस्‍टमाइज्‍़ड सॉल्‍यूशंस तथा फ्लैक्सिबल ओनरशिप विकल्‍पों को अधिक पसंद कर रहे हैं, और सब्‍सक्रिप्‍शन उनके लिए ऐसी ही पेशकश करता है — ऑरिक्‍स इंडिया तथा निसान पिछले कुछ महीनों से इसी दिशा में मिलकर काम करते आए हैं, तथा निसान की ग्राहक-केंद्रित उत्‍पाद पेशकश तथा अधिक लचीलापन उपलब्‍ध कराने की पहल के चलते, हमें पूरा भरोसा है कि ग्राहकों को सब्‍सक्रिप्‍शन अवश्‍य पसंद आएगा और अधिकाधिक ग्राहक निसान के वाहनों को ड्राइव करेंगे।”

Topics