Home » सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड की बड़े विस्तार की योजना
Business Featured

सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड की बड़े विस्तार की योजना

बीएसई में सूचीबद्ध, सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड जो कि कोल माइनिंग- कोयले का खनन तथा EPC (इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कन्स्ट्रक्शन) में बिजली उत्पादन, वितरण, बिजली ट्रांसमिशन तथा रेलवे, कोयला संसाधनों का विकास, शिक्षा, मीडिया, रियल स्टेट आदि जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है, उसने बड़े विस्तार की योजनाओं को कार्यरूप देने का निर्णय लिया है।

पॉवर जनरेशन यानी विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में कंपनी शहरी और ग्रामीण इलाकों में विद्युतीकरण, सब स्टेशन्स के निर्माण और विद्युतीकरण, पॉवर प्लांट में विद्युतीकरण कार्यों तथा एयरपोर्ट और रनवे आदि जैसे टर्नकी प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन में व्यस्त है। आईएसओ 9001 2008 प्रमाणित श्याम इंडस पॉवर सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड, जो कि सिंधु ट्रेड की सहयोगी कंपनी है, वह उनके साथ प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग, वसूली और निर्माण कार्य कर रही है, जो कि एसएपी (सिस्टम एप्लिकेशन एंड प्रोडक्ट्स) सक्षम है और जिसकी उपस्थिति भारत के करीब 10 राज्यों में है।

इसके अलावा कंपनी प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग, रेलवे ओवरहेड के विद्युतीकरण और निर्माण तथा  सिग्नलिंग और टैक्शन्स (संकर्षण) जैसे कार्यों में भी संलग्न है। मीडिया सेग्मेंट में सिंधु ट्रेड लिंक की सब्सिडियरी, मेसर्स हरि भूमि कम्युनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड कार्यरत है जो कि भारत के 9 वें सबसे बड़े हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की प्रकाशक है।

कंपनी के बड़े कस्टमर्स में एसीबी (इंडिया) लिमिटेड, स्पेक्ट्रम कोल एंड पॉवर लिमिटेड, मारुति क्लीन कोल एंड पॉवर लिमिटेड, टीआरएन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड आदि सम्मिलित हैं। इसके साथ ही कंपनी के पास छत्तीसगढ़ की *GEVRA एंड DIPKA* खदानों के साथ ही साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड जो कि कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी है के लिए भी कोयले के ट्रांसपोर्टेशन का अनुबंध भी है।

सिंधु, अपने स्वयं के 256 बड़े *टिपर* के बेड़े, 122 लोडर्स, 2 सरफेस माइनर्स, 4 खुदाई मशीन हैं और प्रमोटर परिवार के 330 *टिपर्स* के बेड़े के जरिये कार्यों को संचालित करती है। कंपनी के रियल स्टेट सेग्मेंट में इसके पास कनॉट प्लेस, नई दिल्ली और रोहतक, हरियाणा, जैसे क्षेत्रों के लेंड पार्सल्स उपलब्ध हैं, जहां वो 2 कमर्शियल टॉवर्स का निर्माण कर रही है।

इसके अलावा कंपनी के पास बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में भी लेंड पार्सल्स हैं, जहां वो एक रहवासी कॉलोनी का निर्माण कर रही है, जिसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्कूल्स, स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। उदयपुर, राजस्थान में कंपनी के पास निर्धारित भूमि है, जो कि रिसॉर्ट, वॉटर पार्क, इंटरटेनमेंट पार्क, होटल्स और मोटल्स, आदि के विकास के लिए सुरक्षित है। कंपनी भुवनेश्वर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का विकास कर रही है, जहां कम्पनी भुवनेश्वर शहर, उड़ीसा में 30 एकड़ के करीब की ज़मीन पर विकास करने हेतु 2 टेंडर्स जीत चुकी है।

इस ग्रुप के पास बड़ी मात्रा में विभिन्न स्थानों पर लैंड बैंक है। इन स्थानों में राजौरी गार्डन, दिल्ली, बिलासपुर, हिसार, रोहतक, रायपुर, मेवात आदि जैसी लोकेशन्स शामिल हैं जहां कमर्शियल और रहवासी उपयोग के लिए कार्य किया जाना है। सिंधु ट्रेड लिंक ने, अपनी ओवरसीज (विदेशी) सब्सिडियरी- *परम मित्र रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड* के जरिये विज़डम पॉवर वेंचर्स Inc. में 30 प्रतिशत के माइनॉरिटी स्टैक (शेयर्स) ले लिए हैं, जिनका निवेश पेसिफिक हंट एनर्जी कॉर्प/ पेसिफिक हंट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में किया गया है।

* *पेसिफिक हंट एनर्जी कॉर्प (“PHEC”) ने कनाडा में अपने सहयोगी संचालक यंग इनवेस्टमेंट ग्रुप कम्पनी लिमिटेड (“YIG”)  के साथ काम करते हुए, दो प्रोडक्शन शेयरिंग कॉन्ट्रेक्ट्स की ओर कदम बढ़ाया है। ये म्यांमार ऑइल व गैस एंटरप्राइजेस (“MOGE”) के साथ ऑनशोर ब्लॉक PSC C-1 तथा PSC-H में पेट्रोलियम की खोज और उत्पादन के लिए मिनिस्ट्री ऑफ एनर्जी ऑफ द रिपब्लिक ऑफ द यूनियन ऑफ म्यांमार द्वारा प्रदान/ पुरस्कृत किये गए हैं।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment