Business Featured

इंडिया जेम एंड ज्वैलरी अवार्ड्स के 46वें संस्करण का आयोजन

जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) ने भारत के डायमंड सिटी, सूरत में GIA द्वारा समर्थित 46वें इंडिया जेम एंड ज्वैलरी अवार्ड्स (IGJA) का आयोजन किया। अवॉर्ड समारोह का उद्घाटन गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी, माननीय अतिथि, श्री सीआर पाटिल, मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट, भारत सरकार और विशेष अतिथि, श्री कुमार कनानी, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री, गुजरात सरकार की उपस्थिति में किया गया और इस समारोह में श्री कॉलिन शाह, अध्यक्ष, जीजेईपीसी; श्री दिनेश नवाडिया, अध्यक्ष, गुजरात क्षेत्र, जीजेईपीसी; और श्री मनसुख कोठारी, संयोजक, इंवेट्स, जीजेईपीसी और श्री सब्यसाची राय, कार्यकारी निदेशक, जीजेईपीसी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।

गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री, श्री विजय रूपानी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, “रत्न और आभूषण उद्योग ने महामारी के बावजूद अपनी प्रतिबद्धता को दिखाया और निर्यात को पूर्व- कोविड स्तरों पर तेजी से ले आने में सराहनीय प्रयास किया। मुझे विश्वास है कि जेम एंड ज्वैलरी सेक्टर हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए निर्धारित लक्ष्य 400 बिलियन अमेरिकी डॉलर के व्यापारिक निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सांसद श्री सी आर पाटिल ने कहा, “सभी विजेताओं को रत्न और आभूषण उद्योग में उनके योगदान के लिए पुरस्कृत करते हुए बहुत खुशी हो रही है।मैंस भी विजेताओं के साथ–साथ उन सभी लोगों को बधाई देता हूं, जो इस क्षेत्र का हिस्सा हैं, इस उद्योग को विकसित करने की दिशा में दृढ़ता से प्रयत्नशील हैं।”

इस अवसर पर बोलते हुए, जीजेईपीसी के अध्यक्ष, श्री कॉलिन शाह ने कहा, “एक उद्योग के रूप में, हम अपने प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण की दिशा में काम करना चाहते हैंऔर 400 बिलियनअमरीकी डालर के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं। हमें खुशी है कि इस वित्तीय वर्ष की शुरुआत सकारात्मक रही है और पहली तिमाही में महामारी पूर्व वर्ष 2019 की समान अवधि की तुलना में 8.46% की वृद्धि दर्ज की गई है। यदि हम इस गति को बनाए रखते हैं, तो हम 43.75 बिलियन अमरीकी डालर के अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। जीजेईपीसी ने इस समारोह का आयोजन इस क्षेत्र के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए प्रमुख निर्यातकों को सम्मानित करने के लिए किया है। समस्त रत्न एवं आभूषण उद्योग की ओर से मुझे पूरी उम्मीद है कि सरकार के सहयोग से हमारा पूरा क्षेत्र इस तरह विकास की राह पर अग्रसर होगा। अगर हम इस गति को बनाए रखते हैं, तो हम चीन को पीछाड देंगे और प्रमुख निर्यातक देश के रूप में उभरेंगे। “

अवार्ड्स के लिए चयन मानदंड वित्तीय वर्ष के दौरान निर्यात प्रदर्शन, वैल्यू एडिशन, रोजगार सृजन और अनुसंधान एवं विकास में निवेश पर आधारित है। ‘ब्रांड इंडिया’ को मजबूत करने में मदद करने वाली कंपनियों द्वारा प्रदर्शित व्यावसायिक उत्कृष्टता की मान्यता में, जीजेईपीसी न केवल उद्योग के लीडरों को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित करता है, बल्कि बैंकों और सोने की आपूर्ति करने वाली एजेंसियों जैसी संस्थाओं को भी सम्मानित करता है जो डायमंड सेक्टर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics